KSBKBT 2: फिर एक छत के नीचे आएंगे तुलसी-मिहिर? तलाक के बाद खुला 6 साल पुराना यह राज
KSBKBT 2 Full Episode: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में फाइनली मिहिर की बेगुनाही साबित होगी, लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी यही है कि क्या तुलसी शांति निकेतन में वापस लौटेगी?

टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में सोमवार को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एपिसोड की शुरुआत गौतम और उसके बेटे नकुल के बीच तीखी बहस से होती है। गौतम अपने बेटे को साफ कह देता है कि अब से वह उसे कोई फाइनेंशियल मदद नहीं देगा। गौतम उसे समझाता है कि माता-पिता हमेशा बच्चों को ऐश-ओ-आराम नहीं दे सकते और बच्चों को भी अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए। नकुल के सामने चेक के टुकड़े करते हुए गौतम भावुक हो जाता है और कहता है कि वह अपने बेटे का प्यार खरीदना नहीं, बल्कि कमाना चाहता है। इस दौरान उसे अहसास होता है कि उसने अपने पिता मिहिर को समझने में कितनी बड़ी गलती की है।
गौतम नहीं रोक पाएगा मां-बाप का तलाक
उधर फैमिली कोर्ट में तुलसी और मिहिर के तलाक की आखिरी सुनवाई होती है। गौतम बदहवास होकर कोर्ट की तरफ भागता है ताकि इस तलाक को रोक सके, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जब तक गौतम वहां पहुंचता, तब तक जज के पूछने पर तुलसी और मिहिर भारी मन से तलाक के लिए हामी भर चुके होते हैं। तुलसी अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट को ऊपर रखते हुए एलिमनी लेने से साफ इनकार कर देती है। इसी बीच एक मजाकिया मोड़ तब आया जब गौतम गलती से दूसरे केबिन में घुसकर 'तलाक रोको' चिल्लाने लगा, पर वहां तुलसी-मिहिर की जगह कोई और ही कपल बैठा था।
शांतिनिकेतन में खुला 6 साल पुराना राज
तलाक के बाद गौतम रोते हुए शांतिनिकेतन पहुंचता है और मिहिर से गले लगकर माफी मांगता है। वह मिहिर को बताता है कि उस रात नोयोना और उनके बीच कुछ भी गलत नहीं हुआ था। मिहिर नशे की हालत में सिर्फ सो गया था। गौतम खुलासा करता है कि मुंबई के उसी कॉटेज से उसे एक सीसीटीवी फुटेज मिली थी, जिसमें मिहिर की बेगुनाही का सबूत था। नोयोनिका ने उसे पैसे देकर चुप कराने की कोशिश की थी, लेकिन गौतम ने उस वीडियो का एक बैकअप बचाकर रखा था। जब मिहिर अपनी बेगुनाही का वो वीडियो देखता है, तो उसकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं। उसकी आंखों में राहत और मलाल एक साथ होता है।
फिर एक छत के नीचे आएंगे तुलसी-मिहिर?
सच जानने के बाद मिहिर और गौतम बिना वक्त गंवाए चॉल पहुंचते हैं, जहां तुलसी रह रही है। तुलसी अपने बेटे को देखकर भावुक हो जाती है, पर उसे अंदाजा नहीं होगा कि उसकी जिंदगी अब पूरी तरह बदलने वाली है। जब तुलसी वो वीडियो फुटेज देखती है, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। पिछले 6 सालों से जो नफरत वो पाले बैठी थी, वो पल भर में खत्म हो जाती है। मिहिर तुलसी का हाथ थामकर उससे माफी मांगता है और घर वापस चलने की मिन्नत करता है। अब देखना यह है कि क्या कानूनी तौर पर अलग होने के बाद, यह सच तुलसी और मिहिर को दोबारा एक छत के नीचे ला पाएगा?
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



