KSBKBT 2: नोयोना को मिल रही उसके कर्मों की सजा? जांच में पता चला लास्ट स्टेज कैंसर!
KSBKBT 2 Full Episode: नोयोनिका की जिंदगी में वो तूफान आ चुका है, जिसकी आहट उसके साथ-साथ उसके जानने वालों को भी नहीं थी। डॉक्टर बताएगा कि नोयोना को लास्ट स्टेज का कैंसर है।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल के आज रात के एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी के कहने पर मिहिर, सुची को फोन करता है। सुची बताती है कि ऋतिक काफी इनसिक्योर महसूस कर रहा है, लेकिन तुलसी का मानना है कि ऋतिक सिर्फ अपनी बेटी टिमसी के लिए परेशान है। तुलसी, मिताली की गैर-जिम्मेदारी पर काफी भड़कती है क्योंकि मिताली ने खुद को कुंवारा बताकर तलाक के कागजों पर साइन कर दिए हैं। आखिरकार मिहिर सुची को कोर्ट में मिलने के लिए कहता है ताकि शादी को लीगली खत्म किया जा सके। यह खबर सुनकर नोयोना और सुची दोनों ही काफी परेशान हो जाते हैं।
नोयोना को हुआ जानलेवा कैंसर, सुची के उड़े होश
कहानी में सबसे बड़ा धमाका तब होगा जब नोयोना को अपनी बिगड़ती सेहत का सच पता चलेगा। सुची जब डॉक्टर से नोयोना की बीमारी के बारे में सवाल करती है, तो डॉक्टर खुलासा करता है कि नोयोना को टर्मिनल ब्लड कैंसर है। यह सुनकर सुची के पैरों तले जमीन खिसक जाती है क्योंकि नोयोना के पास अब सिर्फ चार महीने का वक्त बचा है। डॉक्टर कीमोथेरेपी का सुझाव देते हैं, लेकिन वो चाहते हैं कि नोयोना खुद अपना फैसला ले। यह जानलेवा सच नोयोना को पूरी तरह तोड़ देता है, लेकिन वह हिम्मत जुटाकर अपना फैसला सुनाती है।
तलाक में मिताली ऋतिक से मांगेगी मोटी रकम
वहीं दूसरी तरफ मुन्नी तारा की सुरीली आवाज सुनकर उसे सिंगिंग में करियर बनाने की सलाह देती है। तारा को लगता है कि एक कामवाली है और सिंगर नहीं बन सकती, पर मुन्नी उसे हार न मानने को कहती है। इसके बाद ड्रामा कोर्ट रूम पहुंचता है, जहां मिताली अपने गुजारे के लिए एक फ्लैट और हर महीने 5 लाख रुपये की बड़ी मांग रखती है। ऋतिक उसकी शर्तें मान लेता है और कोर्ट उनका तलाक मंजूर कर देता है। हालांकि मिताली अपनी बेटी टिमसी की कस्टडी लेने से साफ इनकार कर देती है क्योंकि वह अपने करियर पर फोकस करना चाहती है।
मुन्नी को अपने दिल की बात बताएगा ऋतिक
ऋतिक, मिहिर और तुलसी को बताता है कि मिताली एक गैर-जिम्मेदार मां साबित हुई है। मिहिर अब वकील को टिमसी की फुल कस्टडी लेने के लिए कहता है, जबकि तुलसी को यकीन है कि मिताली खुद ही बच्ची को नहीं रखना चाहती। ऋतिक काफी भावुक होकर मुन्नी से अपने दिल की बात कहता है। वह बताता है कि कैसे टिमसी बिना मां के बड़ी हो रही है और वह अपनी बेटी को कभी खुश नहीं देख पाया। ऋतिक खुद को एक नाकाम पिता समझ रहा है और अपने जज्बातों को काबू करने की कोशिश कर रहा है। सीरियल में आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


