KSBKBT 2 Episode: मिहिर का यह ऑफर ठुकरा देगा गौतम, नोयोनिका को खाए जा रहा है यह डर
KSBKBT 2 Episode Update: टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि मिहिर अपने बड़े बेटे गौतम को एक ऑफर देगा और तुलसी भी उसे समझाने की कोशिश करेगी, लेकिन गौतम दोनों ही प्रस्ताव सिरे से खारिज कर देगा।

टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी में लगातार आ रहे उतार-चढ़ावों ने दर्शकों का रुझान इसकी तरफ लगातार बनाया हुआ है। सीरियल का हालिया एपिसोड जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स से लबरेज रहा। पिछले एपिसोड में मिहिर ने फैक्ट्री में तुलसी की जान बचाते हुए खुद को खतरे में डाल दिया था। नए एपिसोड की शुरुआत अस्पताल के उस स्ट्रेसफुल सीन के साथ होती है, जिसमें मिहिर की सर्जरी सक्सेसफुल होने के बाद पूरा विरानी परिवार उसकी सलामती की दुआ कर रहा है। परिवार के लोगों की उस वक्त जान में जान आती है जब मिहिर को होश आ जाता है।
नोयोनिका को खाए जा रहा है यह डर
नोयोनिका लगातार मिहिर के साथ होगी और उसका ख्याल रख रही होगी, लेकिन उस वक्त उसे जोर का झटका लगेगा जब मिहिर होश में आते ही पहला नाम तुलसी का लेता है। वह तुलसी को उसकी जान बचाने और सही वक्त पर अस्पताल पहुंचाने के लिए शुक्रिया अदा करेगा और इमोशनल होकर उसका पल्लू थाम लेगा। यह एक इमोशनल मोमेंट था लेकिन कुछ ही पल में सब कुछ बदलता नजर आएगा। मिहिर और तुलसी का इमोशनल कनेक्ट देखकर नोयना के सीने पर सांप लोटने लगेंगे। वह तुरंत मिहिर का हाथ तुलसी से छुड़ाएगी और खुद उसके करीब जाने की कोशिश करेगी। नोयना के बर्ताव से साफ होगा कि वह तुलसी और मिहिर की बढ़ती नजदीकियों से डरी हुई है।
तुलसी की वजह से मिलने आएगा गौतम
हालिया एपिसोड में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब मिहिर का बड़ा बेटा गौतम अचानक अस्पताल पहुंच जाएगा। मिहिर बहुत खुश हो जाएगा, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि तुलसी ने ही गौतम को फोन करके मिहिर के एक्सीडेंट की खबर दी थी। वह विनती करेगी कि गौतम एक बार अपने पिता से मिलने हॉस्पिटल चला जाए। उम्मीद थी कि पिता की हालत देखकर गौतम का दिल पिघलेगा, लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा। गौतम ने अस्पताल आते ही तुलसी के लिए अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। उसने तुलसी को ही अपने परिवार में आई दरारों का जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उसकी वजह से ही उसकी पत्नी और बच्चे उससे दूर हो गए हैं।
मिहिर का यह ऑफर ठुकरा देगा गौतम
तुलसी ने अपनी सफाई देने और माफी मांगने की कोशिश की, लेकिन गौतम कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। अस्पताल के बेड पर पड़े मिहिर ने जब अपने बेटे को देखा, तो उसने उसे अपने बिजनेस में वापस बुलाने की अपील की। मिहिर चाहता है कि गौतम अब पुरानी बातें भुलाकर घर वापस लौट आए और शांतिनिकेतन के साथ-साथ उनके बिजनेस की जिम्मेदारी भी संभाले। हालांकि गौतम ने अपने पिता का यह ऑफर ठुकरा कर सबको चौंका दिया। उसने साफ कहा कि अब बहुत देर हो चुकी है और वह इस घर या बिजनेस से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता। गौतम का यह रुख न केवल मिहिर के लिए दिल तोड़ने वाला था, बल्कि विरानी परिवार के भविष्य पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर गया है।
नोयोनिका को होने लगा है मिहिर पर शक
दूसरी तरफ विरानी परिवार के खिलाफ साजिशें भी तेज हो गई हैं। रणविजय अब अंगद को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहा है। वह अंगद को लालच दे रहा है कि अगर वह उसका साथ दे, तो वह उसे परिवार के बिजनेस का मालिक बना सकता है। सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि मिहिर हॉस्पिटल के बेड पर लेटा तुलसी की तारीफ करते नहीं थक रहा होगा। नोयोनिका जब पूछेगी कि यह एक्सीडेंट हुआ कैसे? वो अलमारी अचानक कैसे गिर पड़ी? तो मिहिर कहेगा कि अच्छा हुआ मुझ पर गिरी और तुलसी को कुछ नहीं हुआ। एक तरफ जहां नोयोनिका अब मुद्दा सुहास की तरफ डायवर्ट करने की कोशिश कर रही है वहीं मिहिर के बार-बार तुलसी की फिक्र करने से नोयोनिका को शक होने लगा है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


