KSBKBT 2: शादी बीच में छोड़कर चला जाएगा गौतम, परी को होगा अपनी गलती का अहसास

Mar 14, 2026 05:49 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

KSBKBT 2 Episode Update: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में ऋतिक और मुन्नी की शादी के बीच दर्शकों को कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। कहानी में एक दमदार ट्विस्ट उस वक्त आएगा जब गौतम शादी बीच में ही छोड़कर चला जाएगा।

KSBKBT 2: शादी बीच में छोड़कर चला जाएगा गौतम, परी को होगा अपनी गलती का अहसास

टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का शनिवार का एपिसोड काफी दिलचस्प रहने वाला है। विरानी परिवार में एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। ऋतिक और मुन्नी की शादी की रस्में मेहंदी के साथ शुरू होंगी। जश्न का माहौल होगा और इस बीच मुन्नी अपने अतीत को याद करके भावुक हो जाएगी। वह सोचेगी कि कैसे उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। वह जो कभी एक नौकरानी हुआ करती थी, आज विरानी खानदान की बहू बनने वाली है। ऋतिक भी मुन्नी का पूरा ख्याल रखता नजर आएगा और उसकी मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए बड़े प्यार से उस पर नींबू-चीनी लगाएगा।

ऋतिक की शादी में मस्ती करेगा मिहिर

मेहंदी के फंक्शन में खूब सारा हंसी मजाक भी देखने को मिलेगा। बच्चों को ढूंढते हुए वृंदा अचानक अंगद की बाहों में जा गिरेगी, और दर्शकों को एक रोमांटिक सीक्वेंस देखने को मिलेगा। उधर मिहिर भी मस्ती के मूड में दिखेगा। वह अपनी हथेली पर तुलसी का नाम लिखवाएगा, जिसे देखकर सब उसे चिढ़ाएंगे। जब तुलसी शरमा जाएगी, तो मिहिर सबके सामने मेहंदी वाले से तुलसी लव्स मिहिर लिखने को कहेगा।

परी को होगा अपनी गलती का अहसास

इधर खुशियों का माहौल होगा और उधर नफरत की चिंगारी सुलग रही होगी। समायरा अपने मां-बाप से बहस करेगी और कहेगी कि वह जानती है कि वो सब के सामने नाटक कर रहे हैं और जल्द ही अलग हो जाएंगे। ऋतिक यह बातें सुनकर दंग रह जाएगा और उसे डर सताने लगेगा कि कहीं उसका परिवार टूट न जाए। उधर परी को अजय का अपनी बेटी गरिमा के लिए प्यार देखकर पछतावा होगा कि उसने उसके साथ कितना गलत किया था। जब पूजा के लिए पंडित जी किसी बड़े कपल को बैठने कहेंगे, तो ऋतिक बड़ी चालाकी से करण और नंदिनी का नाम सुझाएगा।

शादी बीच में छोड़कर चला जाएगा गौतम

एपिसोड का सबसे बड़ा ट्विस्ट गौतम की वापसी से होगा। तुलसी के रिक्वेस्ट करने पर गौम्जी और दामिनी शादी में पहुंच जाएंगे। लेकिन वहां का नजारा देखकर गौम्जी का दिल तोड़ देगा। उसे यह देखकर तकलीफ होगी कि तुलसी और मिहिर ने पूजा में करण-नंदिनी को सबसे बड़ा दर्जा दिया है। उसका गुस्सा फूट पड़ेगा। उसे लगेगा कि उसे हमेशा की तरह इगनोर किया जा रहा है और वह विरानी हाउस का बड़ा बेटा होने का हक खो चुका है। गुस्से में वह शादी छोड़कर चला जाएगा, जिससे तुलसी को अपनी गलती का पछतावा होगा। लेकिन क्या तुलसी एक बार फिर गौतम के साथ परिवार को जोड़ पाएगी? सीरियल के अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।