KSBKBT 2 की होगी हैप्पी एंडिंग, तुलसी और मिहिर यूं हो जाएंगे एक

लाइव हिन्दुस्तान
share

KSBKBT 2: तुलसी और मिहिर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के खत्म होने से पहले एक बार फिर एक हो जाएंगे। जानिए शो के खत्म होने से पहले आएंगे कौन से ट्विस्ट।

KSBKBT 2 Serial Ending
टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की कहानी यूं होगी खत्म।

एकता कपूर प्रोडक्शन का टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ऑफ एयर होने जा रहा है। बीते कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता रहा यह शो कब टीवी पर दोबारा वापस लौटा, तो इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब मेकर्स इसे खत्म करने जा रहे हैं। स्मृति ईरानी स्टारर इस सीरियल की जगह टीवी पर 'अप्सरा' सीरियल लेगा, जिसकी चर्चा ऑलरेडी हो रही है। मेकर्स ने इस सीरियल के आखिरी एपिसोड को यादगार बनाने की कोशिश की है। तो चलिए जानते हैं शो के अपकमिंग एपिसोड में कौन से ट्विस्ट आने वाले हैं।

KSBKBT 2 सीरियल यूं होगा खत्म

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में तुलसी और मिहिर फिर एक होने जा रहे हैं। दोनों अपने पुराने दिनों को याद करेंगे और नए सफर की शुरुआत करेंगे। इस दशहरे पर तुलसी और मिहिर की फिर से मुलाकात दर्शकों का दिल छू लेगी। क्योंकि KSBKBT 2 से उनकी पसंदीदा जोड़ी सीरियल को अलविदा कहने वाली है। अभी तक सीरियल में दिखाया गया था कि मिहिर की याद्दाश्त जा चुकी है। मंदिरा लगातार उसे कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है कि ताकि वह तुलसी के बारे में नहीं सोचे।

नाकाम होंगी मंदिरा की कोशिशें

बीते कई सालों में टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहिर और तुलसी के कई दुश्मन दिखाए जा चुके हैं और मंदिरा उनमें से एक है। बावजूद इसके दोनों की जोड़ी पूरे शो में लगातार बनी रही है। जैसा कि कहा जाता है कि जोड़ियां जो रूह से जुड़ी होती हैं, वो एक दूसरे के साथ होने का कोई न कोई बहाना ढूंढ लेती हैं। इसी तरह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2.0' के खत्म होने के पहले एक बार फिर मिहिर और तुलसी एक हो जाएंगे। सीरियल दर्शकों को एक हैप्पी एंडिंग देकर जाएगा, जो उनकी यादों में हमेशा बनी रहेगी।

यूं होगी तुलसी-मिहिर की मुलाकात

परिवार के रिश्तों पर फोकस करता रहा यह शो खत्म होते हुए भी यह दिखा जाएगा कि कैसे दूरियां चाहे जितनी ही क्यों ना आएं, आखिरकार परिवार एक साथ हो ही जाता है। बता दें कि हाल ही में शो का नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया था, जिसमें पहले शो की पुरानी झलकियां दिखाई गई थीं और फिर दशहरे वाले बैकग्राउंड में तुलसी और मिहिर को एक साथ दिखाया गया था। तुलसी एक थाली में सिंदूर लिए जा रही होगी और अचानक मिहिर से टकरा जाएगी। मिहिर को सिंदूर लग जाएगा। इसी बीच स्क्रीन पर लिखा आएगा- आखिरी मिलन।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKSBKBT 2 की होगी हैप्पी एंडिंग, तुलसी और मिहिर यूं हो जाएंगे एक