Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKSBKBT 2 Crossover with Jhanak Serial Upcoming Twist Both Universes to Combine
KSBKBT 2 में होगी 'झनक' की एंट्री, जानिए कैसा होगा क्रॉसओवर एपिसोड

KSBKBT 2 में होगी 'झनक' की एंट्री, जानिए कैसा होगा क्रॉसओवर एपिसोड

संक्षेप:

KSBKBT 2 Crossover: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी और झनक की कहानियां एक दूसरे से मिलने वाली हैं। दोनों शोज के किरदारों का मिलना क्यों और किस तरह होगा? चलिए जानते हैं।

Feb 11, 2026 02:33 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी शोज में ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब एक की कहानी की सिचुएशन और किरदार दूसरे सीरियल के साथ मिल जाएं। दर्शकों को 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' सीरियल में जल्द ही कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। दोनों शोज के यूनिवर्स आपस में मिलेंगे और एक कमाल का एपिसोड तैयार होगा जो दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं रहने वाला है। होगा यह के झनक सीरियल के किरदार KSBKBT 2 के विरानी परिवार में शामिल होंगे। क्योंकि दोनों ही शोज की अपनी फैन फॉलोइंग है, इसलिए यह शो अभी से चर्चा में बना हुआ है।

कैसे होगी झनक की KSBKBT में एंट्री?

टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों बड़े दिलचस्प मोड़ से गुजर रहा है। एक तरफ मिहिर विरानी मरते-मरते बचा है, वहीं दूसरी तरफ गॉसिप्स हैं कि फिर एक बार उसकी जान पर खतरा मंडराता नजर आएगा। एक तरफ जहां मिहिर विरानी के बड़े हादसे से बच निकलने के बाद उनके परिवार में काफी उथल-पुथल होगी, वहीं दूसरी तरफ झनक के लिए भी ऐसे हालात पैदा होंगे जिसके चलते उसे इस बड़े घराने से जुड़ना पड़ेगा। क्योंकि KSBKBT के किरदार अभी भावनात्मक रूप से बहुत टूटे हुए हैं, ऐसे में झनक उनकी जिंदगी में फिर से जोश और हिम्मत लाने का काम करेगी।

एक्सीडेंट के बाद बदल चुकी हैं चीजें

टीआरपी के मामले में नंबर 2 पर बने हुए स्मृति ईरानी के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अभी विरानी परिवार की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। तुलसी को बचाते हुए मिहिर ने आफत अपने ऊपर ले ली और बुरी तरह जख्मी हो गया। लेकिन इसका फायदा यह हुआ कि तुलसी को एक बार फिर मिहिर के प्रति सांत्वना महसूस होने लगी है। उधर नोयोनिका के लिए मुसीबत बढ़ने वाली है, क्योंकि मिहिर के दिमाग में यह उधेड़बुन चलने लगी है कि आखिर चीजें हुईं किस तरह।

मिहिर को होने लगा नोयोनिका पर शक

मिहिर हॉस्पिटल के बेड पर लेटा हुआ कड़ियों को जोड़ने में जुट गया है। अब वो सोच रहा है कि अगर उसका बेटा गौतम उसके एक्सीडेंट की खबर सुनकर उससे मिलने हॉस्पिटल आ सकता है, तो फिर इसका साफ मतलब है कि उसे परिवार के प्रति इमोशन्स हैं। लेकिन फिर वो परी के खिलाफ क्यों केस लड़ रहा है? साथ ही सबसे बड़ा सवाल यह कि उसे हायर किसने किया? इन सवालों को आपस में जोड़ते हुए मिहिर नोयोनिका को शक के दायरे में रखने तक पहुंच गया है। लेकिन आगे क्या? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;