KKK 15: ट्रोल हुआ 'खतरों के खिलाड़ी' का पहला प्रोमो! लोगों को नहीं पसंद आई मेकर्स की यह बात

Feb 07, 2026 03:54 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

KKK 15 Promo Video: रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी का नया प्रोमो वीडियो फाइनली जारी कर दिया गया है। एक तरफ जहां दर्शक अपना पसंदीदा शो वापस आने से खुश हैं, वहीं कुछ चीजों को लेकर निराशा है और लोग शो को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।

KKK 15: ट्रोल हुआ 'खतरों के खिलाड़ी' का पहला प्रोमो! लोगों को नहीं पसंद आई मेकर्स की यह बात

कलर्स टीवी ने शनिवार को फाइनली 'खतरों के खिलाड़ी 15' का पहला प्रोमो वीडियो रिलीज कर दिया है। दर्शक काफी वक्त से इस स्टंट रियलिटी शो का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कभी प्रोडक्शन से जुड़ी वजहों के चलते तो कभी अन्य कारणों की वजह से इसे कही महीनों तक लगातार टाला जाता रहा। लेकिन अब फाइनली जब इसका अनाउंसमेंट किया गया है तो कई लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया। दरअसल बीते कुछ वक्त से कलर्स टीवी अपने नए शोज का प्रोमो वीडियो AI की मदद से तैयार करवा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्यों ट्रोल हो गया KKK 15 का प्रोमो

'खतरों के खिलाड़ी 15' के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि एक लड़की को ट्रक पर सामने बांधा गया है और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होता हुआ यह ट्रक पहाड़ की चोटी तक पहुंच जाता है। इसके बाद लड़की जोर से चीखती है और ट्रक खाई में गिर जाता है। यह पूरा प्रोमो AI की मदद से बनाने का आरोप लगाते हुए लोग सोशल मीडिया पर इसे ट्रोल कर रहे हैं। एक फॉलोअर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- कलर्स वालों को बहुत प्यार हो गया है क्या AI से? वहीं दूसरे ने लिखा- फिर से AI का बनाय हुआ प्रोमो?

इन सेलेब्स को लाने की बढ़ रही मांग

एक यूजर ने पूछा- उम्मीद के परे प्रोमो बना दिया है। कई लोगों ने प्रोमो पर हंसने वाले इमोजी बना दिए हैं। वहीं एक बड़ी संख्या उन लोगों की है जो कमेंट सेक्शन में अपने पसंदीदा सेलेब्रिटीज को शो में लाने की बात कर रहे हैं। अभिषेक बजाज से लेकर फरहाना भट और अशनूर कौर तक का नाम लोगों ने कमेंट सेक्शन में लिखा है। कई लोगों ने शुक्रिया अदा किया है कि फाइनली उनके पसंदीदा शो क प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। बात ट्रोलिंग की करें तो इससे पहले नागिन जैसे शोज का प्रोमो भी AI क्रिएटेड रहा है।

सोशल मीडिया पर हो रही यह चर्चा

मालूम हो कि एक तरफ जहां फाइनली मेकर्स ने खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन का प्रोमो रिलीज कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ अभी तक रिलीज डेट और बाकी डिटेल्स नहीं दी गई हैं। दूसरी तरफ पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर यह चर्चा आम है कि मेकर्स अब बिग बॉस ओटीटी को आगे नहीं बढ़ाना चाहते। वजह यह है कि बिग बॉस को ऑलरेडी टीवी और ओटीटी पर काफी क्रेजी रिस्पॉन्स मिल रहा है, ऐसे में मेकर्स ओटीटी के लिए एक अलग शो बनाना नहीं चाहते हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।