इंजरी के बाद KKK 15 से बाहर हुआ यह कंटेस्टेंट? स्टंट में लगी गंभीर चोट के बाद किया यह पोस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

KKK 15: रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन फुल ऑफ एक्शन जा रहा है। हालांकि अब एक कंटेस्टेंट के चोट लगने के बाद बाहर होने की खबर है।

KKK 15
खतरों के खिलाड़ी के हालिया कुछ स्टंट काफी मुश्किल रहे हैं, इतने कि कुछ सेलेब्स ने तो इन्हें करने से ही मना कर दिया।

रियलिटी टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का यह सीजन अभी तक काफी धमाकेदार रहा है। रोहित शेट्टी ने शुरुआत में ही वादा किया था कि इस बार ऑडियंस को फिल्मों की टक्कर के स्टंट देखने को मिलेंगे, और हुआ भी वैसा ही है। हालिया एपिसोड में तो कई सेलेब्रिटीज ने टास्क करने से ही इनकार कर दिया। अब खबर आई है कि एक स्टंट के दौरान चोट लगने की वजह से एक सेलेब्रिटी को इस स्टंट रियलिटी शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। खुद इस सेलेब्रिटी ने भी एक एक पोस्ट करके हिंट दिया है।

ओरी को टास्क में हुई इंजरी?

हम बात कर रहे हैं ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी की, जिन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए बताया है कि कैसे एक टास्क के बाद उन्हें दूसरों की मदद की जरूरत पड़ गई थी। ओरी ने खुद यह वीडियो रीशेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा है- ओरी को टास्क में हुई इंजरी। ओरी ने इसी वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मैंने अपना पूरा जोर लगा दिया, और मैं माफी चाहता हूं कि मैं इससे ज्यादा कोशिश नहीं कर सकता। मैं वाकई आगे भी खेलना चाहता था, मैं कभी हार नहीं मानना चाहता था, और मैंने कभी अबॉर्ट नहीं किया।

हेल्थ सबसे बड़ी प्राथमिकता है

ओरी की पोस्ट से साफ है कि किसी टास्क में उन्होंने अपना बेस्ट करने की कोशिश की, लेकिन फिर जब उन्हें इंजरी हो गई तो उन्हें मजबूरी में इस टास्क से बाहर होना पड़ा। शो का जिक्र करते हुए ओरी ने साफतौर पर हिंट भी दिया है कि वह बाहर नहीं होना चाहते थे, लेकिन फिर भी क्योंकि वह आगे खेलने की स्थिति में नहीं थे, इसलिए उन्हें एविक्ट होना पड़ा। ओरी ने अपनी पोस्ट में लिखा- मैंने सचमुच कोशिश तो की थी, लेकिन कई बार आपको हार माननी ही पड़ती है। आपकी सेहत वाकई हर चीज के पहले आती है। सभी को बहुत शुभकामनाएं।

शो को अलविदा कह देंगे ओरी?

इस इमोशनल मैसेज ने फैंस को यह मानने पर मजबूर कर दिया है कि चोट के बाद ओरी शो को अलविदा कह सकते हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपने बाहर होने का ऐलान नहीं किया है। हालांकि इस इंस्टा स्टोरी को उनके शो से एविक्ट होने का साफ हिंट माना जा रहा है। बता दें कि हाल ही में एक टास्क नहीं कर पाने की वजह से रोहित शेट्टी ने हर्ष समेत अन्य तीन सेलेब्रिटीज को भी जमकर लताड़ा था और उन्हें शो छोड़कर जाने को कह दिया था।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKKK 15 से बाहर हुआ यह कंटेस्टेंट? स्टंट में इंजरी के बाद किया यह पोस्ट