शक्तिमान के किलविश ने मुकेश खन्ना को कहा, जिद्दी; बोले- रणवीर सिंह फिल्म के लिए सही चॉइस
शक्तिमान शो में किलविश का रोल करने वाले सुरेंद्र पाल ने सीरियल से जुड़ी कुछ मजेदार चीजें बताईं। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म बने तो रणवीर सिंह सही चॉइस हैं, धुरंधर देखने के बाद वह उनके फैन हो गए।

शक्तिमान सीरियल के तमराज किलविश याद हैं? अगर आप 90 के दशक के बच्चे हैं तो इस सीरियल से जुड़ी कई मजेदार यादें होंगी। किलविश का डायलॉग 'अंधेरा कायम रहे' उस वक्त लोगों की जुबान पर चढ़ा था। अभी भी लोग मौका पड़ने पर यह डायलॉग मार देते हैं। किलविश का रोल एक्टर सुरेंद्र पाल ने निभाया था। रीसेंटली वह एक पॉडकास्ट पर थे तो उन्होंने मुकेश खन्ना, रणवीर सिंह और शक्तिमान शो से जुड़ी बातें कीं।
जिद्दी हैं मुकेश खन्ना
सुरेंद्र पाल सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट पर थे। वहां उन्होंने शो से जुड़े कई इंट्रेस्टिंग किस्से बताए। मुकेश खन्ना रणवीर सिंह को शक्तिमान बनाने के लिए तैयार नहीं हैं। सुरेंद्र ने इस पर भी अपनी राय दी। वह बोलते हैं, 'वह बेस्ट जज हैं। यह उनका क्रिएशन है। जाहिर सी बात है कि वह अपने किरदार के लिए बेस्ट चाहते हैं, जिसे आज भी वह अपने बच्चे की तरह ट्रीट करते हैं। इसीलिए वह समझौता करने को तैयार नहीं हैं। वह बहुत जिद्दी हैं।'
रणवीर सिंह हैं सही चॉइस
सुरेंद्र आगे बोलते हैं, 'रणवीर सिंह खराब चॉइस नहीं हैं। मैं उन्हें पसंद करता हूं और धुरंधर देखने के बाद तो मैं उनका और फैन बन गया। मुझे लगता है कि रोल के लिए वह सही हो सकते हैं। मुझे लगता है कि मुकेशजी को फिर से सोचना चाहिए और अपनी सोच को थोड़ा विस्तार देना चाहिए।'
मुकेश से कैसी है इक्वेशन
सुरेंद्र ने मुकेश खन्ना के साथ अपनी इक्वेशन पर भी बात की। वह बोले, 'मुकेश के साथ मेरी दोस्ती बहुत स्ट्रॉन्ग रही है, अभी भी है। हमारा रिश्ता हमेशा अच्छा रहा। मैं उनका बहुत आदर करता हूं। उन्होंने जो भीष्म पितामाह का रोल किया वो बहुत सुंदर था मुझे नहीं लगता कि कोई उनकी तरह कर सकता है। वह बहुत नैचुरल एक्टर हैं और बहुत शिद्दत के साथ काम करते हैं।' सुरेंद्र ने यह भी बताया कि मुकेश खन्ना ने पहले उन्हें किलविश के रोल के लिए ना कह दिया था। उनका कहना था कि वह अमरीश पुरी को ये रोल देंगे। हालांकि बाद में सुरेंद्र ने यह किरदार निभाया।
शक्तिमान पर अपडेट
शक्तिमान सीरियल पर फिल्म लंबे वक्त से चर्चा में है। 2025 में खबरें थीं कि फिल्म क्रिएटिव डिफरेंस और प्रोडक्शन की दिक्कतों के चलते ठंडे बस्ते में चली गई है। लीड रोल के लिए रणवीर सिंह को लेने की खबरें थीं लेकिन मुकेश खन्ना इस बात के लिए राजी नहीं हैं। फिल्म पर अभी कोई प्रोग्रेस नहीं है, हालांकि दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


