Khatron Ke Khiladi 15 Winner : अविनाश मिश्रा ने जीता खिताब, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर मिला ये प्राइज मनी

लाइव हिन्दुस्तान
share

खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर अविनाश मिश्रा हैं। अविनाश ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। अविनाश शो के शुरुआत से काफी अच्छा गेम खेल रहे थे।

avinash mishra khatron ke khiladi winner
अविनाश मिश्रा बने खतरं के खिलाड़ी 15 के विनर

खतरों के खिलाड़ी 15 का खिताब अविनाश मिश्रा ने जीत लिया है। फैंस को कबसे इसका इंतजार था कि 15वें सीजन का विनर कौन होगा क्योंकि इस बार एक से बढ़कर एक सेलेब्स शो में शामिल हुए थे। खैर रविवार को हुए फिनाले में अविनाश मिश्रा ने ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर ये ट्रॉफी अपने नाम की है।

ट्रॉफी के साथ जीती ये 2 खास चीजें

अविनाश को ना सिर्फ विनर ट्रॉफी मिली है बल्कि इसके साथ-साथ अविनाश ने 20 लाख रुपये, यूरोप ट्रिप और एक कार भी जीती है। इसके अलावा टॉप 3 फाइनलिस्ट्स को बाइक भी दी गई है।

अपनी जीत पर क्या बोले अविनाश

अपनी जीत को लेकर अविनाश ने एक स्टेटमेंट किया, ‘खतरों के खिलाड़ी जीतना स्पेशल है क्योंकि मैंने इस शो को सिर्फ प्रूव करने के लिए साइन किया था, लेकिन फिर बढ़ते-बढ़ते शो में मैंने इसे खुद को प्रूव करने के लिए किया। मैं टीवी से कई साल से जुड़ा हूं। मैंने अपनी जर्नी काफी एंजॉय की है, लेकिन मैं ये भी जानता था कि ऐसा बहुत कुछ है जो मैं चाहता था कि लोग मुझमें देखें। इस शो ने मुझे चांस किया है सब साइड में रखकर सिर्फ अपने एक्शन से बोलने का।’

खुद का टेस्ट करने आए थे अविनाश

अविनाश ने आगे कहा, ‘ये पूरी जर्नी ज्यादातर दिमाग की होती है। आप खुद को फिजिकली तैयार कर सकते हैं, लेकिन जब आप एक डर के कोने में खड़े होते हैं तो फिर कोई परफॉर्मेंस नहीं बचती, फिर सिर्फ आप बोते हो, आपका डर और उस वक्त लिया गया आपका फैसला। कई ऐसे दिन थे जब मैंने खुद को सरप्राइज किया और उन मोमेंट्स को मैं हमेशा याद रखूंगा। मैं खतरों के खिलाड़ी में खुद को टेस्ट करने आया था। लेकिन अब मैं खुद मं विश्वास लेकर जा रहा हूं....यही मेरी सबसे बड़ी जीत है।’

बता दें कि शो के शुरुआत से अविनाश स्ट्रॉन्ग परफॉर्मर रहे हैं। उन्होंने पूरे सीजन में एक भी टास्क को अबॉर्ट नहीं किया। इसके अलावा उन्होंने स्विफ्ट इम्यूनिटी जैकेट भी जीती थी जिससे उन्हें एक पावर मिलती है किसी कंटेस्टेंट को एलिमिनेशन या टास्क परफॉर्म करने से बचाने की। अविनाश का फरहाना भट्ट, ओरी, करण वाही और ऋत्विक के साथ टफ कॉम्पटीशन था। लेकिन अविनाश ने सबको मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की।

अविनाश का करियर

अविनाश के बारे में बता दें कि एक्टर बनने से पहले वह डीजे थे। उन्होंने साल 2016 में सेठजी शो से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वह इश्कबाज में भी नजर आए थे। अविनाश के करियर का टर्निंग पॉइंट था शो नथ जो साल 2022 में आया था। इसके बाद अविनाश बिग बॉस 18 में आए थे जहां वह टॉप 4 में थे और अब तो वह खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर बन गए हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीखतरों के खिलाड़ी 15 के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ मिला ये प्राइज मनी