Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी 15 की रिलीज डेट हुई अनाउंस, फैंस को अभी करना होगा लंबा इंतजार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, ओरी आदि इस शो में नजर आएंगे।

Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी 15 की रिलीज डेट हुई अनाउंस, फैंस को अभी करना होगा लंबा इंतजार

रोहित शेट्टी के मशहूर स्टंट रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। चूंकि जून का महीना खत्म होने पर है इसलिए फैंस कयास लगा रहे थे कि शो जुलाई की शुरुआत में ही दस्तक दे देगा। लेकिन दर्शकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

कब और कहां देख सकते हैं ‘खतरों के खिलाड़ी 15’?

मेकर्स ने शो का एक धमाकेदार प्रोमो जारी करते हुए इसके प्रीमियर की तारीख साफ कर दी है। उन्होंने बताया कि इस शो का प्रीमियर अगले महीने के अंत में होगा। जी हां, एक महीने बाद यानी 25 जुलाई से हर शनिवार और रविवार रात 9:00 बजे कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर इस शो के नए एपिसोड्स आएंगे।

यहां देखिए शो का नया प्रोमो

शूटिंग हो चुकी है पूरी

इस बार खतरों का ये खेल साउथ अफ्रीका के खूबसूरत शहर केप टाउन में खेला गया। होस्ट रोहित शेट्टी और शो के कंटेस्टेंट्स ने वहां पूरे 40 दिनों तक रहकर खतरनाक स्टंट्स की शूटिंग पूरी की। वहीं अब सभी कंटेस्टेंट्स भारत वापस लौट चुके हैं।

शो के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स के नाम

सीजन 15 में पुराने और नए चेहरों का एक जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलने वाला है। इस बार शो में रुबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, जैस्मीन भसीन और अविका गौर जैसे एक्स-कंटेस्टेंट्स की री-एंट्री हो रही है। वहीं अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, हर्ष गुजराल और इंटरनेट सेंसेशन 'ऑरी' जैसे नए नाम खतरों से खेलते नजर आएंगे।

टॉप 2 फाइनलिस्ट कौन?

सोशल मीडिया और गॉसिप गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि इस बार फरहाना भट्ट और करण वाही ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 'खतरों के खिलाड़ी 15' के टॉप 2 में जगह बना ली है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के बाद आएगा ‘बिग बॉस 20’

पिछले साल ‘खतरों के खिलाड़ी’ नहीं आया था इसलिए ‘बिग बॉस 19’ अगस्त के अंत में शुरू हो गया था। वहीं इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की वजह से ‘बिग बॉस 20’ देरी से शुरू होगा। हमेशा की तरह इस बार भी ‘बिग बॉस’ को सलमान खान होस्ट करेंगे और रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे 21 सितंबर से इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। मतलब ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का फिनाले 19 या 20 सितंबर के दिन टेलीकास्ट हो सकता है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।