खतरों के खिलाड़ी में आएंगे बिग बॉस 19 के ये दो कंटेस्टेंट? कब शुरू होगा शूट

Jan 18, 2026 09:12 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

कलर्स के स्टेंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। रोहित शेट्टी के शो में इस साल बिग बॉस 19 के दो कंटेस्टेंट्स नजर आ सकते हैं। ये दो कंटेस्टेंट्स कोई और नहीं बल्कि गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट हो सकती हैं। 

खतरों के खिलाड़ी में आएंगे बिग बॉस 19 के ये दो कंटेस्टेंट? कब शुरू होगा शूट

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बिग बॉस 19 के दौरान खतरों के खिलाड़ी 19 का आधिकारिक ऐलान हुआ था। अब खतरों के खिलाड़ी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल शो में बिग बॉस 19 के दो कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं। शो का शूट जल्द शुरू हो सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी शो की रिलीज डेट का कोई ऐलान नहीं हुआ है।

कब शुरू हो सकता है खतरों के खिलाड़ी का शूट?

बिग बॉस तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग पहले जनवरी में शुरू होनी थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि शो का शूट मई में शुरू होगा और जून में शो का प्रीमियर हो सकता है।

बिग बॉस 19 के दो कंटेंस्टेंट होंगे शो का हिस्सा?

वहीं, फिल्मी विंडो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी के शो में हिस्सा लेने के लिए बिग बॉस 19 के दो कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं। ये नाम कोई और नहीं बल्कि फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना। गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के विनर हैं। वहीं, फरहाना भट्ट बिग बॉस 19 की फर्स्ट रनर अप थीं।

कौन था खतरों के खिलाड़ी 14 का विनर?

खतरों के खिलाड़ी के पिछले सीजन की बात करें तो करणवीर मेहरा पिछले सीजन के विनर थे। इसके बाद करणवी मेहरा बिग बॉस 18 के भी विनर बनें। खतरों के खिलाड़ी 14 का शूट रोमानिया में हुआ था। इस सीजन की लोकेशन पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।