'जैसे माहौल चल रहा है आपको..', हर्ष के जोक पर भड़के लोग, उड़ाया गौरव खन्ना के तलाक का मजाक

लाइव हिन्दुस्तान
share

Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी का ग्रैंड फिनाले था और हर्ष गुजराल ने गौरव खन्ना के बारे में एक ऐसा जोक मार दिया कि अब उन्हें दर्शकों का गुस्सा झेलना पड़ रहा है।

Gaurav Khanna and Harsh Gujral
हर्ष गुजराल ने गौरव खन्ना और आकांशा चमोला के तलाक पर जोक मारा था।

'खतरों के खिलाड़ी 15' के ग्रैंड फिनाले में हर्ष गुजराल का गौरव खन्ना की निजी जिंदगी का मजाक बनाना उन्हें भारी पड़ गया है। रोहित शेट्टी होस्टेड स्टंट रियलिटी शो में हर्ष गुजराल ने गौरव और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के तलाक पर जोक मारा था, लेकिन यह जोक उनको उलटा पड़ गया है, क्योंकि दर्शक इससे काफी नाराज दिखे और अब हर्ष को ही उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर पब्लिक की खरी-खोटी सुननी पड़ रही है। हर्ष गुजराल ने गौरव खन्ना से KKK 15 के ग्रैंड फिनाले में क्या कहा, और क्यों आया ऑडियंस को गुस्सा? चलिए जानते हैं।

हर्ष गुजराल ने गौरव खन्ना से क्या कहा?

खतरों के खिलाड़ी 15 के फिनाले एपिसोड में अर्चना पूरन सिंह और उनके पति परमीत सेठी बतौर गेस्ट आए थे। दोनों यहां अपने शो 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2' का प्रमोशन कर रहे थे। बातचीत के दौरान हर्ष गुजराल ने अर्चना पूरन सिंह से हंसते हुए कहा, "जैसा माहौल चल रहा है, आपको पति पत्नी और पंगा में गौरव जी को लेना चाहिए।" हर्ष का तंज और जोक गौरव खन्ना के आकांक्षा के साथ हुए तलाक पर था। हालांकि इसके बाद गौरव खन्ना के हावभाव और सिचुएशन को लोगों ने जज किया और उन्हें यह पसंद नहीं आया।

गौरव के जवाब ने जीत लिया सबका दिल

गौरव खन्ना का रिएक्शन नोटिस करते हुए मुनव्वार फारुकी ने जवाब में मजाक में कहा कि उनके शो में पंगा सिर्फ स्क्रीन पर होता है, रियल लाइफ में नहीं। कुछ कंटेस्टेंट्स (करण वाही, ऋत्विक धनजानी, फरहाना भट्ट वगैरह) इस बात पर हंस पड़े। गौरव खन्ना खुद वहां मौजूद थे, वह इस दौरान नाराज तो नहीं हुए, लेकिन बस लोगों के जोक्स पर मुस्कुराते रहे। गौरव खन्ना का रिएक्शन बहुत से लोगों को अच्छा नहीं लगा। बाद में गौरव ने कहा कि हर्ष बैकस्टेज भी उन पर जोक्स मारते रहते हैं और उन्होंने अर्चना से सीख ली है कि खुद पर मजाक सहन करना चाहिए। गौरव की इस सादगी ने सबका दिल जीत लिया।

हर्ष गुजराल पर ऑडियंस का गुस्सा

अब सवाल यह उठता है कि ऑडियंस को गुस्सा क्यों आ रहा है? एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- यह जोक बिलो द बेल्ट था। तो वहीं दूसरे ने लिखा- यह बहुत चीप था। एक शख्स ने लिखा- यह बहुत असंवेदनशील बात है। इसकी हर्ष से उम्मीद नहीं थी। इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने सोशल मीडिया पर हर्ष गुजराल को लताड़ते हुए लिखे हैं। बता दें कि गौरव खन्ना और आकांक्षा की शादी साल 2016 में हुई थी। जून 2026 में आकांक्षा ने रियलिटी शो लॉकअप-2 में खुलासा किया कि वह एक बाइसेक्सुअल हैं और बच्चे नहीं करना चाहती हैं। इसी दौरान उन्होंने तलाक वाली बात भी रखी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवी'जैसे माहौल चल रहा है आपको..', हर्ष ने उड़ाया गौरव के तलाक का मजाक, भड़की ऑडियंस