Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKhanzaadi vs Nehal Chudasama The 50 Episode 3 Khanzaadi and Bebika Dhurve Derogatory comment on Nehal Chudasama
The 50: खानजादी ने पार कीं सारी हदें, बेबिका धुर्वे ने भी दिया साथ, नेहल चुडासमा पर किया कमेंट

The 50: खानजादी ने पार कीं सारी हदें, बेबिका धुर्वे ने भी दिया साथ, नेहल चुडासमा पर किया कमेंट

संक्षेप:

Khanzaadi vs Nehal Chudasama: ‘द 50’ के तीसरे एपिसोड में एक तरफ सपना चौधरी और अदनान शेख की लड़ाई देखने को मिली। दूसरी तरफ खानजादी, नेहन चुडासमा पर अपमानजनक टिप्पणी करती सुनाई दीं।

Feb 04, 2026 11:35 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Khanzaadi vs Nehal Chudasama: जियोहॉटस्टार के रिएलिटी शो ‘द 50’ के तीसरे एपिसोड में बहुत सारी लड़ाइयां देखने को मिलीं। टास्क के दौरान सपना चौधरी और अदनान शेख आपस में भिड़ गए। फिर करण पटेल, रिद्धि डोगरा और प्रिंस नरूला ने इंफ्लूएंसर्स पर तंज कसा। वहीं अंत में खानजादी ने नेहल चुडासमा पर आपत्तिजनक कमेंट किया जिसमें बेबिका धुर्वे ने उनका साथ दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सपना चौधरी vs अदनान शेख

टास्क के दौरान सपना, अदनान पर चीटिंग करने का आरोप लगाती हैं। पहले दोनों की बहस हुई फिर सपना ने गुस्से में कहा, ‘दम नहीं है क्या, बाहर जाकर सेफ कार्ड कमाने का? पहले चीटिंग करता है, फिर यहां पर मर्दानगी दिखाता है।’ ये सुनकर अदनान का पारा हाई हो जाता है और वह चिल्लाने लगता है। अदनान कहता है, ‘चिल्ला मत। औरत है तो औरत की तरह रह। चल निकल...।’ सपना, अदनान को धमकी देती हैं, ‘ऐसा मारूंगी ना, बाहर मिलेगा तो। नहीं खेलना मुझे ऐसी की तैसी...।’

खानजादी वर्सेस नेहल चुडासमा

टास्क के बाद खानजादी नॉमिनेट हो जाती हैं। वह अनसेफ जोन में बैठकर नेहल पर कमेंट करती हैं। कहती हैं, ‘बस छाती चौड़ी करके घूमती रहती है।’ इसके बाद खानजादी एक वर्ड कहती हैं जिसे बीप कर दिया जाता है। खानजादी की बात सुनने के बाद बेबिका हंसते हुए कहती हैं, ‘उसका (नेहल) सरनेम ही वही है।’

प्रिसं नरूला का इंफ्लूएंसर्स पर तंज

टास्क के बाद प्रिंस, करण और रिद्धि साथ में बैठकर बातें करते हैं। प्रिंस कहते हैं, ‘इंडस्ट्री में आए जुम्मा-जुम्मा डेढ़ साल हुए हैं और वो भी सिर्फ रिएलिटी शोज में।’ सिद्धार्थ कहते हैं, ‘इंडस्ट्री में आया कहां है।’ करण कहते हैं, ‘ये तो वही बात हुई। घोड़ों की रेस में गधों को दौड़ा रहे हैं।’ रिद्धि बोलीं, ‘बात ये है न कि इनमें एथिक्स नाम की चीज नहीं है।’

ये भी पढ़ें:प्रिंस नरूला vs रजत दलाल, ‘द 50’ में हुई दोनों की लड़ाई, सामने आया नया प्रोमो
ये भी पढ़ें:‘द 50’ में हुई रजत-दिग्विजय की लड़ाई, मेकर्स का फैसला बना फैंस के गुस्से की वजह
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।