केतन मर्डर केस पर फूटा हिना खान और आंचल खुराना का गुस्सा; 'सिया को भी वहीं से धक्का दे देना चाहिए'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पुणे से सामने आए केतन अग्रवाल के मर्डर केस ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अब टीवी एक्ट्रेस हिना खान और आंचल खुराना ने इस मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। हिना ने लिखा कि आजकल सच कहना और सुनना कितना मुश्किल हो गया है। 

Hina, Ketan and Aanchal

पुणे के रहने वाले केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल ने उन्हें 400 फीट ऊंची खाई से धक्का देकर उनकी हत्या कर दी। इस मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। टीवी एक्ट्रेस हिना खान और आंचल खुराना ने भी इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दोनों टीवी एक्ट्रेसेस ने सिया की हरकत पर नाराजगी की है। हिना ने लिखा- आज कल सच कहना और सच सुनना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग दूसरों की जान लेने को भी तैयार हैं।वहीं, आंचल ने लिखा- वो केतन से चेतन के बारे में बात कर सकती थीं, लेकिन उसने उसे धक्का देना सही समझा।

केतन मर्डर केस पर हिना खान की प्रतिक्रिया

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की। हिना खान ने लिखा- आज के टाइम में सच सुनना और सच कहना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने को भी तैयार हैं।

हिना खान की स्टोरी

हिना खान ने आगे लिखा- ऐसा लगता है कि किसी की जान लेना सच अपनाने से ज्यादा आसान हो गया है। तुम उसकी जान बख्श सकती थीं बस एक सच बोलके और अपनी लाइफ किसी भी XYZ के साथ जी सकती थीं। क्यों? अफसोस।

हिना खान की इंस्टा स्टोरी

केतन मर्डर केस पर क्या बोलीं आंचल खुराना?

केतन अग्रवाल बस 26 साल का था। एक करोड़पति बाप के बेटे से एक करोड़पति बाप की बेटी की अरेंज मैरिज फिक्स होती है। दोनों परिवार बहुत ही क्लोज थे। दोनों ने अपने बच्चों की शादी फिक्स कर दी, लेकिन बेटी को किसी और से प्यार था। आप ये बाक अपने परिवार या मंगेतर से बोल सकती थीं, लेकिन उन्होंने खाई में धक्का मारना सही समझा।

आंचल ने आगे अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ये आजकल की जनरेशन को हो क्या रहा है। उस लड़की में किसी का मर्डर करने की हिम्मत थी, लेकिन अपने पेरेंट्स से ये बताने की हिम्मत नहीं थी कि वो किसी और से प्यार करती है। आंचल ने कहा कि उस लड़की को भी उसी जगह से धक्का दे देना चाहिए और फिर कोई कोर्ट केस भी नहीं होना चाहिए।

क्या है केतन मर्डर केस

केतन और सिया की सगाई इसी साल फरवरी में बहुत धूमधाम से हुई थी। केतन और सिया अक्सर घूमने भी जाया करते थे। ऐसे ही सिया और केतन पुणे के लोहागढ़ किले घूमने गए थे। यहां सिया ने 400 फीट की ऊंचाई से केतन को धक्का दे दिया जिसके बाद केतन की मौत हो गई।

बॉयफ्रेंड संग मिलकर मंगेतर का मर्डर

पहले तो हर किसी को ये हादसा लगा, लेकिन बाद में केतन की बहन को सिया पर कुछ शक हुआ और परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने आया कि सिया ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन के मर्डर की प्लानिंग की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूछताछ में पुलिस को सिया और चेतन ने बताया कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी। अगर दोनों की शादी हो जाती तो सिया और चेतन का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाता। इसी वजह से दोनों ने केतन के मर्डर की प्लानिंग की।

राजस्थान में होने वाली थी केतन और सिया की शादी

बता दें, केतन और सिया की शादी इस साल नवंबर में होनी थी। फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों परिवारों ने राजस्थान में दोनों की शादी के लिए करीब 17 करोड़ का पैलेस और गेस्ट को वहां ले जाने के लिए प्राइवेट प्लेन्स बुक किए थे। केतन और सिया ने बाली में अपना प्री-वेडिंग शूट भी प्लान किया था।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।