KBC से ₹50 लाख जीतकर गया टाइल फिटर, जानिए क्या था ₹1 करोड़ का सवाल, जिस पर छोड़ा गेम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रियलिटी टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर आए कृष्ण बहुत सूझबूझ के साथ खेल को आगे बढ़ाते हुए 1 करोड़ के सवाल तक पहुंच गए।

KBC 18
कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर कृष्ण नहीं दे पाए एक करोड़ रुपये के इस सवाल का जवाब।

'कौन बनेगा करोड़पति' एक बार फिर ऑडियंस को उस वक्त करिश्मा देखने मिला जब एक टाइल्स की फिटिंग करने वाला कारीगर हॉटसीट पर आ बैठा। महज 800 रुपये दिहाड़ी कमाने वाला कृष्ण कुमावत KBC पर 50 लाख रुपये जीतकर गए। उन्होंने कहा कि वह इस पैसे का इस्तेमाल अपने घर की मरम्मत करवाने और बच्चों को अच्छी शिक्षा देने में करेंगे। कृष्ण इस शो पर ₹1 करोड़ रुपये जीतने से बाल-बाल चूक गए। कृष्ण से अमिताभ बच्चन ने पाइथागोरस प्रमेय से जुड़ा सवाल एक करोड़ रुपये के लिए पूछा था।

परिवार के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई

राजस्थान के शामपुरा से आए कृष्ण कुमावत ने एक सितंबर को शो में अपना सफर जारी रखा। परिवार की आर्थिक तंगी के चलते 12वीं के बाद स्कूल छोड़ने के बाद कृष्ण ने परिवार का सहारा बनने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली। उनकी पढ़ाई भले ही रुक गई हो, लेकिन सीखने की उनकी इच्छा कभी नहीं रुकी। उनकी लगन ने आखिरकार उन्हें KBC 18 तक पहुंचाया, जहां उन्होंने 50 लाख रुपये जीते और 1 करोड़ रुपये के सवाल पर शो छोड़ दिया।

पहली बार किया जहाज से सफर

कृष्ण पिछले 10 से 15 सालों से टाइल लगाने का काम कर रहे हैं। वह फर्श, रसोई और बाथरूम में टाइलें लगाया करते थे। अपने भाई-बहनों में सबसे बड़े होने के नाते, उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण उन्हें कम उम्र में ही जिम्मेदारियां उठानी पड़ीं। अपनी KBC की जर्नी बताते हुए उन्होंने कहा कि वह पहली बार मुंबई आए हैं और जिंदगी में पहली बार उन्होंने जहाज से सफर किया है। कृष्ण ने बताया कि वह कौन बनेगा करोड़पति में जीतकर अपनी पत्नी के लिए एक मंगलसूत्र भी बनवाना चाहते हैं।

क्या था 1 करोड़ रुपये का सवाल?

बड़ी सूझबूझ के साथ खेलते हुए धीरे-धीरे कृष्ण 1 करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंच गए। होस्ट अमिताभ बच्चन ने कृष्ण से पूछा, "किस भावी अमेरिकी राष्ट्रपति ने सांसद के रूप में काम करते हुए पाइथागोरस प्रमेय का मूल प्रमाण प्रकाशित किया था?" ऑप्शन्स थे- ए. जैकरी टेलर, बी. जेम्स बुकानन, सी. रदरफोर्ड बी. हेज, डी. जेम्स ए. गारफील्ड। क्योंकि इस सवाल के जवाब को लेकर कृष्ण श्योर नहीं थे, इसलिए उन्होंने रिस्क लेने की बजाए 50 लाख रुपये लेकर घर जाने का फैसला किया। बता दें कि इस सवाल का सही जवाब जेम्स ए. गारफील्ड है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKBC से ₹50 लाख जीतकर गया टाइल फिटर, जानिए क्या था ₹1 करोड़ का सवाल