KBC में आया जुए का लती रहा टीचर, शो पर जीती इतनी रकम, जाने से पहले बिग बी से किया ये वादा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

KBC 18: अमिताभ बच्चन होस्टेड रियलिटी टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के हालिया एपिसोड में ऑडियंस को एक ऐसी शॉकिंग कहानी सुनने को मिली, जो बहुतों के लिए सीख साबित हो सकती है।

KBC 18
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 में हर कंटेस्टेंट अपनी कहानी लेकर आ रहा है। ऐसी ही कहानी हालिया एपिसोड में दुर्गा प्रसाद ने सुनाई।

"कौन बनेगा करोड़पति" हॉटसीट पर आए खिलाड़ियों से उनकी एक से बढ़कर एक कहानियां सुनने को मिलती हैं। कभी-कभी ये कहानियां हमें प्रेरित करती हैं, तो कभी-कभी ये सीख देती हैं कि हमें अपनी जिंदगी में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। महानायक अमिताभ बच्चन होस्टेड रियलिटी टीवी शो KBC 18 के हालिया एपिसोड में छ्त्तीसगढ़ के दुर्ग से आए किसान दुर्गा प्रसाद साही हॉटसीट पर बैठे। दुर्गा प्रसाद खेती-किसानी करने के साथ-साथ टीचिंग की नौकरी भी करते हैं। दुर्गा प्रसाद ने शो पर बताया कि कैसे वह जुए में लाखों रुपये हार चुके हैं।

क्रिकेट प्रेडिक्शन से शुरू हुई कहानी

साही ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ खेल को आगे बढ़ाते हुए 12.5 लाख रुपये जीते। इसके बाद 25 लाख रुपये का सवाल उनके सामने आया और यहां पर उन्हें खेल छोड़कर बाहर होना पड़ा। केबीसी 18 के एपिसोड के दौरान दुर्गा प्रसाद ने अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उन्हें पहले क्रिकेट के स्कोर की भविष्यवाणी करने का शौक था, लेकिन यह आदत सट्टेबाजी में बदल गई और फिर धीरे-धीरे जुए की लत में तब्दील हो गई। इस वजह से दुर्गा प्रसाद को काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।

10-20 रुपये से शुरू हुई जुए की लत

कौन बनेगा करोड़पति में बहुत सूझबूझ के साथ खेल को आगे बढ़ा रहे दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उन्होंने दोस्तों के साथ 10-20 रुपये की शर्त लगाकर शुरुआत की थी। फिर धीरे-धीरे वह अपने कर्ज चुकाने के लिए 50,000 रुपये जैसी बड़ी रकम उधार लेने लगे। अब क्योंकि वह अपने पुराने कर्ज को चुकाने के लिए पैसे उधार ले रहे थे, इसलिए कर्जा बढ़ता चला गया। उन्हें पता भी नहीं चला कि कब 10 रुपये का कर्ज 10 लाख रुपये के कर्ज में बदल गया। कंटेस्टेंट ने बताया कि उन्होंने शॉर्टकट अपनाया जो कि उन्हें भारी पड़ गया।

दुर्गा प्रसाद ने जाने से पहले किया वादा

नेशनल टीवी पर उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने कभी अपने परिवार को इस बारे में पता नहीं चलने दिया। उन्होंने कहा कि मुझे खुद पर शर्म आती थी। उन्हें इस बात का दुख होता था कि वह अपने छात्रों के लिए एक बुरा उदाहरण पेश कर रहे हैं। साल 2020 में दुर्गा प्रसाद की जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया। परिवार और दोस्तों की मदद से उन्होंने इस लत से बाहर निकलने की कोशिश की। दुर्गा प्रसाद ने शो पर वादा किया कि वह जीते हुए पैसों से अपना सारा कर्ज चुकाना चाहते हैं। दुर्गा जब 12.5 लाख रुपये जीत चुके थे और 25 लाख का सवाल खेलने जा रहे थे तो अमिताभ बच्चन ने एक अच्छी सलाह देते हुए कहा कि अब इन पैसों पर दांव पर मत लगाओ। दुर्गा प्रसाद ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उन्होंने अब यह सब पीछे छोड़ दिया है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKBC में आया जुए का लती रहा टीचर, शो पर जीती इतनी रकम, बिग बी से किया ये वादा