KBC 18: ₹12 लाख के इस सवाल पर चूकी चाय बेचने वाले की बेटी, क्या आपको पता है जवाब?

By Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान

KBC 18: कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर जब एक चाय बेचने वाले की लड़की पहुंची तो लोगों को लगा कि शायद यह मोटी रकम लेकर जाएगी, हालांकि एक सवाल पर वह चूक गई।

KBC 18
कौन बनेगा करोड़पति में हॉटसीट तक पहुंची चाय बेचने वाले की बेटी, फिर इस सवाल पर चूक गईं।

महानायक अमिताभ बच्चन होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के हालिया एपिसोड में महाराष्ट्र के अमरावती की प्रगति दिनेश कलपेकर हॉटसीट पर बैठीं। प्रगति के पिता चाय बेचा करते थे और उन्होंने अपनी पढ़ाई करने से लेकर पिता के संघर्ष और चुनौतियों का सामना करने के बाद आखिरकार अपने IFS ऑफिसर बनने तक की पूरी कहानी शो पर सुनाई। अमिताभ बच्चन के साथ-साथ ऑडियंस भी चाहती थी कि प्रगति बड़ी धनराशि लेकर घर जाएं, लेकिन ट्विस्ट उस वक्त आया जब प्रगति 12 लाख रुपये के सवाल पर चूक गईं और उन्हें सिर्फ 5 लाख रुपये लेकर घर जाना पड़ा।

पिता ने चाय बेचकर बना दिया IFS

प्रगति अपने पिता और छोटे भाई के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में आई थीं। उन्होंने बताया कि मुंबई आना और शो में भाग लेना किसी बड़े शहर में आने का उनका पहला अनुभव था। उन्होंने बताया कि आज भी उनके पिता एक चाय की दुकान चलाते हैं, जबकि वह खुद अमरावती के एक सरकारी डिविजिनल इनफॉर्मेशन ऑफिस में बतौर जूनियर क्लर्क काम करती हैं। प्रगति ने शो के दौरान यह भी बताया कि कैसे जब वो और उनका छोटा भाई पढ़ाई कर रहे थे, तब उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें:
KBC में पहुंचा दिहाड़ी मजदूर, भावुक कर देगी कहानी, क्या जीतेगा 1 करोड़ रुपये?

बचपन में अलग हो गए भाई-बहन

हालांकि उनके माता-पिता ने इस मामले में एक अच्छी चीज यह की, कि उन्होंने हमेशा उनकी पढ़ाई को हर चीज से ऊपर रखा। प्रगति ने बताया कि उनकी पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए उनके पिता और माता ने बचपन में उन्हें उनके नाना-नानी के घर भेज दिया था। शो पर प्रगति ने एक मजेदार चीज यह बताई कि क्योंकि दोनों भाई-बहन अलग-अलग पले-बड़े, इसलिए उनके छोटे भाई को तय पता भी नहीं था कि असल में उनकी एक बहन भी है। वह जब करीब 5 साल का हुआ, तब जाकर उसे यह बात समझ में आनी शुरू हुई।

ये भी पढ़ें:
तेज प्रताप और मल्लिका का हुआ मुकाबला, तेजू भैया ने आखिरी गेंद पर जड़ दिया छक्का!

किस सवाल पर चूक गईं प्रगति?

कौन बनेगा करोड़पति में अपनी किस्मत आजमाने पहुंचीं प्रगति ने बताया कि एक वक्त ऐसा भी था जब वह डॉक्टर बनने का सपना देख रही थीं। उन्होंने NEET की तैयारी भी की थी, ताकि MBBS करके डॉक्टर बन सकें। हालांकि वह MBBS के लिए सीट नहीं पा सकीं और उन्हें BDS करने का मौका मिला। क्योंकि उनके कई दोस्त MBBS करने जा रहे थे, इसलिए उनका दिल टूट गया। बात KBC की करें तो जिस सवाल पर प्रगति चूक गईं और उन्हें घर जाना पड़ा, वह था- कनाडा के आव्रजन प्रतिबंधों को चुनौती देने के लिए 1914 में कोमागाटा मारू को किसने चार्टर किया था? ऑप्शन्स थे- A. सोहन सिंह भकना B. लाला हर दयाल C. बाबा गुरदित सिंह D. करतार सिंह सराभा. हालांकि प्रगति के पास 50-50 लाइफलाइन थी, लेकिन उन्होंने ऑप्शन डी लॉक किया और यह गलत जवाब हो गया।

ये भी पढ़ें:
श्रेया के KISS विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं जो हूं वही रहूंगा

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।