83 की उम्र, 24 घंटे नॉन-स्टॉप शूटिंग! KBC 18 के होस्ट अमिताभ बच्चन बोले- काम नहीं करता तो...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

KBC 18: अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके लिए वह 83 साल की उम्र में 24 घंटे की भी शिफ्ट कर रहे हैं।

Amitabh Bachchan KBC 18
अमिताभ बच्चन ने केबीसी 18 की शूटिंग शुरू कर दी है

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन का नया ब्लॉग आया है। बिग बी ने अपने ब्लॉग में बताया कि उन्होंने अपने रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18 (KBC 18)’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने ये जानकारी भी दी कि काम समय से पूरा करने के लिए वह पिछले 24 घंटों से काम कर रहे हैं। जी हां, उन्होंने सुबह 7 बजे शूटिंग शुरू की थी, जो अगले दिन सुबह 7 बजे जाकर खत्म हुई।

क्या बोले अमिताभ बच्चन?

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘कल सुबह 7 बजे शुरू हुआ काम आज सुबह 7 बजे खत्म हुआ। इस शूट का सही समय पर खत्म होना जरूरी था इसलिए मैंने ऐसा किया। दरअसल KBC के प्रीमियर की तारीख का ऐलान हो गया है और अगर मैं इसकी शूटिंग पूरी करने से चूक गया तो मेरी जगह किसी और को काम पर रख लिया जाएगा। इसलिए, जो जरूरी है, वह करने जा रहा हूं।’

‘केबीसी’ के कुल 16 सीजन्स होस्ट कर चुके हैं अमिताभ

आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि अमिताभ अब तक केबीसी के कुल 16 सीजन होस्ट कर चुके हैं। वहीं अब 18वां सीजन होस्ट करने के लिए तैयार हैं। बता दें, बीच में एक सीजन शाहरुख खान ने होस्ट किया था।

KBC 18 कब और कहां देख पाएंगे?

कब और कहां देखें: KBC का 18वा सीजन 10 अगस्त से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीलिव ऐप पर शुरू हो रहा है।

कितने बजे आएगा केबीसी 18?: यह शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होगा।

इस बार क्या है केबीसी 18 की थीम?: इस सीजन की थीम ‘सोचना पड़ेगा’ रखी गई है। इसके पीछे का थॉट यह है कि आज के दौर में जब हर सवाल का जवाब मोबाइल पर उपलब्ध है, असली समझदारी इस बात में है कि आप किसी जानकारी का विश्लेषण कैसे करते हैं और सोचने की क्षमता का इस्तेमाल कैसे करते हैं।

इस ब्रिटिशो की कॉपी है केबीसी

ब्रिटिश शो ‘हू वांट्स टू बी अ मिलेनियर’ पर आधारित KBC ने पिछले 25 वर्षों में भारतीय टेलीविजन इतिहास में एक अलग पहचान बनाई है और अमिताभ बच्चन का डायलॉग “लॉक किया जाए” आज हर घर में बोला जाता है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवी83 की उम्र, 24 घंटे नॉन-स्टॉप शूटिंग! अमिताभ बच्चन बोले- काम नहीं करता तो…