KBC 18: अंतरिक्ष से जुड़े इस सवाल पर अटका कंटेस्टेंट, पता होता तो जेब में आते ₹25 लाख रुपये

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

KBC 18: कौन बनेगा करोड़पति के हालिया एपिसोड में एक कंटेस्टेंट अंतरिक्ष से जुड़े एक सवाल पर अटक गया और खेल छोड़कर चला गया।

KBC 18 Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन होस्टेड रियलिटी शो में इस सवाल पर अटका कंटेस्टेंट।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में गोवा के पणजी से आए अजय पूनिया हॉटसीट पर बैठे। अजय ने बताया कि उन्हें बचपन से ही क्विज का शौक रहा है और वह स्कूल-कॉलेजों और सरकारी ऑर्गनाइजेशन्स में क्विज आयोजित कर चुके हैं। शो के चैलेंजर वीक के जरिए अजय केबीसी की हॉटसीट तक पहुंचे और यहां बहुत शानदार खेल खेला। हालांकि अंतरिक्ष से जुड़े एक सवाल पर आकर वह अटक गए। मालूम हो कि इस फॉरमैट में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के विपरीत रैपिड बजर राउंड होता है। दो सबसे तेज कंटेस्टेंट, जो सबसे पहले 5 सही जवाब देते हैं, उन्हें हॉटसीट पर आने का मौका मिलता है।

अजय पूनिया ने दिखाया गजब का खेल

अजय पूनिया ने 5 सवालों के सही जवाब दिए जिसके बाद उनका खेल सीधे 25 हजार रुपये की प्राइज मनी वाले सवाल से शुरू हुआ। अजय के पास तीन लाइफ लाइन बची हुई थीं। अजय धीरे-धीरे सवालों के जवाब देते हुए 2 लाख रुपये के सवाल तक पहुंच गए। यहां उन्होंने ऑडियंस पोल का इस्तेमाल किया और फिर सही विकल्प चुना। अगले सवाल की कीमत 3 लाख रुपये थी और यहां अजय ने संकेत सूचक लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। अजय ने सही विकल्प चुना और खेल आगे बढ़ता गया।

अमिताभ ने सुनाया फैन वाला किस्सा

अजय सुपर संदूक राउंड तक पहुंचने से पहले 5 लाख रुपये के सवाल तक पहुंच गए थे। अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत के दौरान अजय खानदान ने पणजी से अपने जुड़ाव का भी खुलासा किया। अमिताभ बच्चन ने भी बताया कि उनकी पहली फैन गोवा की रहने वाली थीं और आज भी उनसे कॉन्टैक्ट में हैं। बच्चन साहब ने यह भी बताया कि वह आज भी उनका सम्मान करते हैं और बताया कि उन्होंने कभी शादी नहीं की है। खेल आगे बढ़ा और अमिताभ बच्चन ने सवालों की वजह से आए शोले और उनके किरदारों के जिक्र पर बात की।

अंतरिक्ष वाले सवाल पर अटके अजय

धीरे-धीरे अजय 13वें सवाल तक पहुंच गए और इसकी कीमत 25 लाख रुपये थी। यही वह सवाल था जहां आकर अजय अटक गए। सवाल था- इनमें से कौन उन तीन लोगों में से एक नहीं है जिनकी अंतरिक्ष में मौत हुई है? ऑप्शन्स थे: A. जॉर्जी डोब्रोवोल्स्की, B. विक्टर पाटसायेव, C. व्लादिस्लाव वोल्कोव, D. व्लादिमीर कोमारोव। सही जवाब था डी. व्लादिमीर कोमारोव। हालांकि अजय ने अपनी जीती हुई 12.5 लाख रुपये की रकम को रिस्क में नहीं डालने का फैसला किया और खेल छोड़ दिया। अजय 12.5 लाख रुपये की धनराशि लेकर घर चले गए।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKBC 18: इस सवाल पर अटका कंटेस्टेंट, पता होता तो जेब में आते 25 लाख रुपये