KBC होस्ट अमिताभ बच्चन ने मांगी लोगों से माफी, X पर लिखा- सबसे पहले तो उन सभी से..

KBC होस्ट अमिताभ बच्चन ने मांगी लोगों से माफी, X पर लिखा- सबसे पहले तो उन सभी से..

संक्षेप:

रियलिटी टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन ने एक एक्स पोस्ट लिखकर अपने करोड़ों फॉलोअर्स से माफी मांगी है। अमिताभ की यह पोस्ट काफी चर्चा में है।

Oct 15, 2025 06:05 am ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके लोगों से माफी मांगी है। रियलिटी टीवी शो KBC 17 के होस्ट अमिताभ बच्चन उस एपिसोड के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसमें केबीसी जूनियर में आए एक बच्चे ने उनसे बदतमीजी की। सोशल मीडिया पर दो धड़े बन चुके हैं, कुछ लोग जहां बच्चे को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ उसकी परवरिश पर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच अब अमिताभ बच्चन की यह ताजा पोस्ट चर्चा का विषय बनी है जिसमें उन्होंने अपने फॉलोअर्स और शुभचिंतकों से माफी मांगी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

'माफी मांगना चाहता हूं उन सभी..'

लेकिन इससे पहले कि आप यह समझें कि मामला KBC वाले बच्चे से जुड़ा है, आपको बता दें कि बिग बी ने माफी उनके बर्थडे पर लोगों को प्रतिक्रिया नहीं दे पाने के लिए मांगी है। अमिताभ बच्चन ने अपनी X पोस्ट में लिखा, "सबसे पहले तो उन सभी लोगों से माफी मांगना चाहता हूं जिन्होंने 11 अक्टूबर को मुझे मेरे जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उन्हें बदले में मुझसे कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। मेरा मोबाइल अचानक गड़बड़ करने लगा है और मैं जवाब भी नहीं दे पा रहा हूं। सभी के प्रति मेरा आभार और ढेर सारा प्यार।"

लोग KBC से जोड़कर देख रहे थे

अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 83वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। दुनिया भर से अमिताभ के करोड़ों फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया से लेकर पर्सनल मैसेज और कॉल करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, लेकिन अमिताभ का हर साल की तरह कोई रिस्पॉन्स इस बार नहीं आया। लोगों को लगा कि शायद अमिताभ किसी वजह से परेशान या नाराज हैं। कई लोगों ने इसे KBC वाली घटना से भी जोड़कर देखा, लेकिन अब जब महानायक का सोशल मीडिया पर पोस्ट आया तो पता चला कि असल में मामला कुछ और ही है।

कमेंट बॉक्स में लोगों के रिएक्शन

कमेंट सेक्शन में ढेरों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक फॉलोअर ने लिखा- अमिताभ के बर्थडे पर विशेज के चलते फोन भी हैंग कर जाता है। दूसरे ने लिखा- कोई बात नहीं सर। गैजेट्स में कई बार दिक्कत हो ही जाती है। उम्मीद है आपका जन्मदिन बढ़िया रहा होगा। एक यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा- सर मैं तो सोचता था कि मेरा ही मोबाइल पुराना है। आप भी पुराना वाला ही चला रहे हो अभी तक।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।