Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीkaun Banega crorepati Amitabh Bachchan says aajkal ke bachche kaisi baatein karte hain after ishit bhatt episode
आजकल के बच्चे कैसी… केबीसी 17 कंटेस्टेंट की बातें सुन दंग रह गए अमिताभ बच्चन

आजकल के बच्चे कैसी… केबीसी 17 कंटेस्टेंट की बातें सुन दंग रह गए अमिताभ बच्चन

संक्षेप: KBC 17: कौन बनेगा करोड़पति शो में अमिताभ बच्चन का नई जनरेशन से सामना हो रहा है तो वह थोड़े चकित हैं। इशित भट्ट के बाद एंजल नाम की कंटेस्टेंट की बातें सुनकर अमिताभ बच्चन हैरान हो गए।

Tue, 14 Oct 2025 11:49 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 17 का रीसेंट एपिसोड काफी चर्चा में रहा। इसमें इशित भट्ट नाम के एक बच्चे इशित भट्ट की बातचीत के तरीके पर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई। अब एक और एपिसोड में एक बच्ची की बातें सुनकर बिग बी ने उसकी तारीफ की और हैरानी जताई कि आजकल के बच्चे कैसे बातें करते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बिग बी हुए हैरान

एपिसोड में देहरादून की एंजल नथानी हॉटसीट पर थीं। 3 लाख के सवाल के लिए एंजल ने ऑडियंस पोल यूज किया था। एंजल का जवाब सही निकला। एंजल ने शो में अपनी पसंद-नापसंद पर भी बात की। बताया कि उन्हें फास्टफूड खाना पसंद है लेकिन उनकी मां खाने नहीं देतीं। अमिताभ बच्चन ने एंजल के बातूनी नेचर और दिमाग की तारीफ की। वह बोले, 'आज कल के बच्चे पता नहीं क्या-क्या बातें करते हैं।'

इशित भट्ट हुए थे ट्रोल

बता दें कि बीते एक एपिसोड में 10 साल के इशित भट्ट की बातचीत पर इंटरनेट पर काफी कुछ लिखा जा रहा है। इशित गुजरात के गांधीनगर के पांचवीं क्लास के स्टूडेंट हैं। शो के कॉन्सेप्ट के हिसाब से जब अमिताभ बच्चन उन्हें नियम समझा रहे थे तो इशित बोले, 'मेरे को रूल्स पता हैं इसलिए आप मेरे को रूल्स समझाने मत बैठना।' इशित ने ऐसी कई बातें बोलीं जिन पर इंटरनेट पर लोगों ने उनके मां-बाप की पेरेंटिंग ने सवाल उठाए। वहीं कुछ लोगों ने इशित के सपोर्ट में भी लिखा कि वह अभी छोटे हैं और सही गाइडेंस की जरूरत है। वह आसपास के किसी 10 साल के आम बच्चे की तरह ही हैं, एक बच्चे को बुली करना ठीक नहीं।

ये भी पढ़ें:KBC 17 के मंच पर बच्चे ने अमिताभ बच्चन संग की बदतमीजी, वीडियो देख भड़के लोग

ट्वीट का लोगों ने निकाला अलग-अलग मतलब

अमिताभ बच्चन ने एपिसोड आने के बाद एक ट्वीट किया था, 'कुछ कहने को नहीं बस स्तब्ध।' इसका लोग अलग-अलग मतलब निकाल रहे थे। लोगों को लग रहा था कि उनका ट्वीट उस बच्चे की तरफ इशारा है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने बच्चे के डायलॉग्स लिखे थे। एक ने पोस्ट पर यह भी कमेंट किया था कि अमिताभ बच्चन ने यह पोस्ट बच्चे के लिए नहीं बल्कि उन लोगों के लिए लिखा है जो बच्चे को ट्रोल कर रहे हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।