कौन बनेगा करोड़पति 18वें सीजन के साथ करने जा रहा वापसी, अमिताभ बच्चन ने बताया इस बार खेल में होगा बदलाव
अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के साथ वापसी करने जा रहे हैं। उनके इस शो की इस बार की थीम है सोचना पड़ेगा। शो के तीन प्रोमो भी रिलीज किए गए हैं। आइए जानते हैं कब से शुरू हो रहा है केबीसी?

कौन बनेगा करोड़पति कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। अब अमिताभ बच्चन इस क्विज शो के नए सीजन के साथ वापसी करने को बिल्कुल तैयार हैं। अमिताभ बच्चन के साथ शो के तीन नए प्रोमो भी रिलीज किए गए हैं।इस बार शो की थीम है सोचना पड़ेगा। अमिताभ बच्चन का कौन बनेगा करोड़पति इसी साल अगस्त में शुरू होगा।
कब और कहां देख सकेंगे केबीसी का नया सीजन?
कौन बनेगा करोड़पति का 18वां सीजन 10 अगस्त, 2026 से शुरू होगा। शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी और सोनी लिव पर प्रसारित होगा। अमिताभ बच्चन के शो की इस बार की थीम है सोचना पड़ेगा।
केबीसी के 18वें सीजन में होगा बदलाव
शो के जो तीन प्रोमो रिलीज हुए हैं उसमें से एक में अमिताभ बच्चन कहते नजर आ रहे हैं- आज कल जवाब जो है ना वो हर जगह मिलने लग गए हैं, आपकी जेब में भी। नहीं समझे? अरे भाईसाहब आपके फोन पर। इसलिए इस बार केबीसी में हमने कुछ बदलने का प्रयत्न किया है, जवाब याद रखने से काम नहीं चलेगा, उस जवाब के लिए आपको सोचना पड़ेगा। जी हां, सोचना पड़ेगा।
जवाब देने से पहले पड़ेगा सोचना
एक दूसरे प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते हैं- भूगोल, इतिहास और विज्ञान इन सबका ज्ञान इस बार केबीसी में काफी नहीं होगा। क्योंकि, अब खेल जो है वो बदल गया है। केवल उत्तर याद रखने से काम नहीं चलने वाला...सोचना पड़ेगा...जी हां।
तीसरे प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते हैं- देखिए आज एआई ने दुनिया को बदल दिया है, और ये बदलाव जो है रुकने वाला नहीं है। जो कल तक नामुमकिन लगता था, वो आज पलभर में मुमकिन हो जाता है। और ये इस बदलती दुनिया में हम सबको भी बदलना पड़ेगा...इसलिए, केबीसी में भी हमने कुछ बदलने का प्रयत्न किया है, अब उत्तर देने से पहले आपको...हां...सोचना पड़ेगा।
शाहरुख खान भी होस्ट कर चुके हैं कौन बनेगा करोड़पति
कौन बनेगा करोड़पति का पहला एपिसोड 3 जुलाई, 2000 को प्रीमियर हुआ था। इस शो को पहली बार अमिताभ बच्चन ने ही होस्ट किया था। 25 सालों में इस शो के अबतक 17 सीजन पूरे हो चुके हैं। इस शो के अमिताभ बच्चन ने 16 सीजन होस्ट किए हैं। वहीं, शो का एक सीजन शाहरुख खान ने होस्ट किया था। शाहरुख खान ने तीसरा सीजन होस्ट किया था। ये सीजन साल 2007 में प्रसारित हुआ था। अमिताभ उस वक्त बीमारी से ठीक हो रहे थे जिस वजह से शाहरुख खान को केबीसी होस्ट करने के लिए अप्रोच किया गया था।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


