अमिताभ बच्चन के सामने पहुंचा दुनिया का सबसे छोटा डॉक्टर, केबीसी में जीता लोगों का दिल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

KBC 18: कौन बनेगा करोड़पति में दुनिया के सबसे छोटे डॉक्टर गणेश बरैया पहुंचे। अमिताभ बच्चन के शो में गणेश बरैया ने अपनी इमोशनल कर देने वाली कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि वो कैसे डॉक्टर बन पाए। 

Kaun Banega Crorepati
केबीसी में पहुंचे दुनिया के सबसे छोटे डॉक्टर

अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 18 हाल ही में शुरू हुआ है। इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में दुनिया के सबसे छोटे डॉक्टर गणेश बरैया पहुंचे। उन्होंने अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठकर अपनी इमोशनल कर देने वाली कहानी सुनाई। अमिताभ बच्चन ने डॉक्टर की तारीफ भी की। गणेश बरैया ने अपनी पर्सनालिटी से अमिताभ बच्चन के शो पर लोगों का दिल जीता।

कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचे दुनिया के सबसे छोटे डॉक्टर

गणेश बरैया गुजरात के गोरखी गांव से आते हैं। उनकी हाइट 3 फीट चार इंच है। द बेटर इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, गणेश को बौनेपन की समस्या थी और उन्हें चलने-फिरने से जुड़ी समस्या भी है, जिससे उनके शरीर का 72% हिस्सा प्रभावित है। इन सब चुनौतियों के बाद भी डॉक्टर गणेश ने 12वीं क्लास में 87 पर्सेंट प्राप्त किए थे। वहीं, नीट एग्जाम में गणेश की ऑल इंडिया रैंक 233 थी। हालांकि, शुरुआत में शारीरिक सीमाओं के चलते उन्हें MBBS कोर्स में दाखिला नहीं दिया गया था।

गणेश बरैया

कोर्ट में मिली जीत के बाद बन पाए डॉक्टर

इसके बाद गणेश ने कोर्ट में उन्हें एडमीशन नहीं मिल पाने के खिलाफ केस लड़ा। इस लड़ाई में गणेश के प्रधानाचार्य उनके साथ खड़े रहे। उन्हें कोर्ट में जीत हासिल हुई। इसके बाद ही गणेश अपना डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सके। आज गणेश भावनगर में एक अस्पताल के पीडियाट्रिक्स विभाग में काम करते हैं और उन्हें 'दुनिया के सबसे छोटे डॉक्टर' के तौर पर जाना जाता है।

जब गणेश को लेने उनके घर पहुंचे थे सर्कस वाले

केबीसी 18 में गणेश ने अपने जीवन की एक इमोशनल कर देने वाली घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब वो प्राइमरी स्कूल में थे, तो सर्कस के कुछ लोग उनके घर में आए थे। उन लोगों ने गणेश के पिता को गणेश को अपने साथ ले जाने के लिए पांच लाख रुपयों का ऑफर दिया था। गणेश ने कहा- उनके पिता ने पैसों के बदले पढ़ाई चुनी।

गणेश ने जीते केवल 25 हजार रुपये

केबीसी 18 के लेटेस्ट एपिसोड में गणेश ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीता और अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठे। उन्होंने तीन लाख रुपयों तक के सवाल तक गेम खेला। इस प्वाइंट तक गणेश की सारी लाइफलाइन्स भी खत्म हो गई थीं। गणेश केबीसी 18 से केवल 25 हजार रुपये जीतकर ले गए।

केबीसी 18 की बात करें तो शो की शुरुआत 10 अगस्त को हुई। इस शो को पिछले कई सालों से अमिताभ बच्चन ही होस्ट कर रहे हैं। केबीसी को अमिताभ बच्चन के साथ जोड़कर ही लोग देखते हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीअमिताभ के सामने पहुंचा दुनिया का सबसे छोटा डॉक्टर, केबीसी में जीता लोगों का दिल