KBC 18: सुनिधि चौहान ने अमिताभ बच्चन से कहा- मुझे आप पर क्रश था, बिग बी का जवाब सुन शर्मा गईं सिंगर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 का प्रीमियर 10 अगस्त को रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और SonyLIV पर हुआ।  

Kaun Banega Crorepati 18
सुनिधि चौहान को था अमिताभ बच्चन पर क्रश

अमिताभ बच्चन का फेमस क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 18 हाल ही में शुरू हुआ है। ये शो शुरू होते ही सुर्खियों में बना हुआ है। ऐसे में शो के आने वाले एपिसोड्स के प्रोमो में सामने आ रहे हैं। ये शो न सिर्फ अपने सवाल-जवाब बल्कि बिग बी की शानदार पर्सनैलिटी की वजह से भी काफी पसंद की जाती है। इस शो पर उनकी मौजूदगी कंटेस्टेंट के साथ दर्शकों का दिल जीत लेती है। ऐसे में अब शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में शो पर बॉलीवुड की एक दिग्गज सिंग पहुंची हैं, जिन्होंने खुलासा किसा कि बिग बी उनके क्रश रह चुके हैं। ये प्रोमो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

शो पर पहुंची सुनिधि

SonyLIV के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 'कौन बनेगा करोड़पति 18' का नया प्रोमो सामने आया है। क्विज शो पर प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान बतौर गेस्ट हॉट सीट पर नजर आ रही हैं। इस दौरान अमिताभ को अपने सामने देखकर सुनिधि चौहान की खुशी का ठिकाना नजर नहीं आ रही है। दोनों काफी मस्ती मजाक करते दिख रहे हैं। वहीं, बिग बी भी सुनिधि को शो पर पाकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। यही नहीं, सुनिधि ने केबीसी के मंच को अपनी मधुर आवाज से भी भर दिया। उन्होंने एक खूबसूरत गाना भी गाया। उन्होंने साल 2006 की फिल्म 'डॉन' का गाना 'ये मेरा दिल' गाया। यही गाना असल में बिग बी की 'डॉन' फिल्म का भी हिस्सा था और इसे आशा भोसले ने गाया था। अमिताभ उनकी परफॉर्मेंस देखकर मंत्रमुग्ध हो गए और उन्होंने जोरदार तालियां बजाईं।

बिग बी थे सुनिधि के पहले क्रश

प्रोमो में सुनिधि चौहान अमिताभ के लिए अपना प्यार और उनकी तारीफ करती दिख रही हैं। वह कहती हैं, 'हमने आपको कई अलग-अलग अवतारों में देखा है। आप मेरे लिए सांता क्लॉज हैं। आप मेरे पहले क्रश थे।' बिग बी उन्हें बीच में टोकते हैं और जवाब देते हैं, 'आपको हम पर क्रश था, यह अब बता रही हैं आप, तब नहीं बताया।' बिग बी के जवाब से सुनिधि मुस्कुराईं और शरमा गईं।

फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

KBC 18 पर सुनिधि को देखकर फैंस भी बहुत उत्साहित थे। एक ने कमेंट किया, 'दो दिग्गज एक-दूसरे की तारीफ कर रहे हैं।' दूसरे ने लिखा, 'बिना किसी कोशिश के शानदार गायकी, सुनिधि बहुत नैचुरल हैं।' एक फैन ने पूरे एपिसोड को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए लिखा, 'वाह, क्वीन आ गई हैं।' एक और कमेंट आया, 'वह भारत की शकीरा हैं।' ऐसे कई और कमेंट्स इस प्रोमो पर आ रहे हैं।

कौन बनेगा करोड़पति 18 के बारे में

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 का प्रीमियर 10 अगस्त को रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और SonyLIV पर हुआ। शो के एपिसोड सोमवार से शुक्रवार तक प्रसारित होते हैं। प्रीमियर एपिसोड में आमिर खान, सनी देओल और प्रीति जिंटा अपनी फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए शामिल हुए थे।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीसुनिधि ने अमिताभ से कहा- मुझे आप पर क्रश था, बिग बी का जवाब सुन शर्मा गईं सिंगर