KBC 18: 1 करोड़ के सवाल पर क्यों अटके IIT बॉम्बे टॉपर योगेश साहू? प्रश्न की फ्रेमिंग पर खड़े किए सवाल
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 का प्रीमियर 10 अगस्त को रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और SonyLIV पर हुआ।

Kaun Banega Crorepati 18: अमिताभ बच्चन का फेमस क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति हमेशा ही दर्शकों की पहली पसंद रहा है। इस शो का हर सीजन काफी हिट रहा है। ऐसे में कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 18 भी सुर्खियों में बना है। ये शो हाल ही में शुरू हुआ है। इस शो के आने वाले एपिसोड्स के प्रोमो में सामने आ रहे हैं, जो दर्शकों की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा रहे हैं। ऐसे में अब शो पर IIT-बॉम्बे टॉपर रहे 23 साल के कंटेस्टेंट योगेश साहू पहुंचे। इस दौरान बिग बी ने योगेश से सवालों के साथ उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सारी बाते कीं। योगेश ने भी अपने खेल से अमिताभ बच्चन इंप्रेस किया। लेकिन एक करोड़ के सवाल पर आकर किस्मत ने उन्हें धोखा दे दिया और वो शो से 50 लाख रुपये लेकर गए।
एक करोड़ के सवाल पर किस्मत ने दिया धोखा
IIT-बॉम्बे टॉपर रहे 23 साल के योगेश साहू ने शुरू से ही शानदार गेम खेल रहे थे। हर सवाल का योगेश सही सवाल देते हुए एक करोड़ के सवाल पर पहुंचे। उन्हें लगा कि वो इसका भी सही जवाब दे देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वो बिना किसी लाइफलाइन के 15वें सवाल तक पहुंच गए थे। योगेश साहू का कहना है कि सवाल को गलत तरीके से फ्रेम किया गया था। ऐसे में वो एक करोड़ का सही जवाब न दे सके और महज 50 लाख ही जीतकर गए।
क्या था वो एक करोड़ का सवाल
अमिताभ बच्चन ने योगेश साहू से पूछा था?
सवाल- बड़ौदा के महाराजा के किस घोड़े ने 1943 में मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में पहली इंडियन डर्बी जीती थी?'
ऑप्शन थे -
A- प्रिंसेस ब्यूटीफुल
B- रीगल डोमेन
C- स्टार ऑफ ग्वालियर
D- प्रिंस प्रदीप
सही जवाब-A- 'प्रिंसेस ब्यूटीफुल'
सही जवाब को लेकर पक्का न होने पर योगेश साहू ने गेम छोड़ने का फैसला किया। योगेश साहू का कहना है कि सवाल को गलत तरीके से फ्रेम किया गया था। ऐसे में बिग बी ने सवाल की भाषा को लेकर साहू की बात का भी जवाब दिया।
कौन बनेगा करोड़पति 18 के बारे में
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 का प्रीमियर 10 अगस्त को रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और SonyLIV पर हुआ। शो के एपिसोड सोमवार से शुक्रवार तक प्रसारित होते हैं। प्रीमियर एपिसोड में आमिर खान, सनी देओल और प्रीति जिंटा अपनी फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए शामिल हुए थे।

