KBC: अक्षय नहीं दे पाए पृथ्वीराज चौहान से जुड़े सवाल का जवाब, ट्रोल्स बोले- 'जो रोल निभा चुके उसके बारे में भी नहीं पता'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिग बी ने अक्षय से एक ऐसा सवाल पूछा जिसका जवाब वो दे नहीं पाए। हैरानी की बात ये है कि खुद अक्षय उस किरदार को पर्दे पर निभा चुके हैं, जिससे जुड़ा सवाल उनसे पूछा गया था।

Akshay Kumar saif ali khan
केबीसी 18 में पहुंचे अक्षय कुमार और सैफ अली खान

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने फेमस क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। बिग बी के इस शो से अब तक कई कंटेस्टेंट मालामाल होकर गए हैं। शो का हर एपिसोड बेहद शानदार होता है। ऐसे में 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के मंच पर अक्षय कुमार और सैफ अली खान पहुंचे। शो पर दोनों कलाकार अपनी अपकमिंग मूवी 'हैवान' के प्रमोशन के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान शो पर काफी मस्ती मजाक भी देखने को मिला। ऐसे में बिग बी ने अक्षय से एक ऐसा सवाल पूछा जिसका जवाब वो दे नहीं पाए। हैरानी की बात ये है कि खुद अक्षय कुमार उस किरदार को पर्दे पर निभा चुके हैं, जिससे जुड़ा सवाल उनसे पूछा गया था। आइए जानते हैं उस सवाल के बारे में?

बिग बी ने पूछा अक्षय-सैफ ये सवाल

दरअसल, 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के मंच पर अमिताभ बच्चन ने अक्षय कुमार से पृथ्वीराज चौहान से जुड़ा सवाल पूछा। अक्षय ने साल 2022 की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाया था। हालांकि, इस फिल्म में अक्षय की एक्टिंग की काफी आलोचना हुई थी। उस समय, अक्षय ने अधिकारियों से इतिहास की किताबों में बदलाव करने की अपील की थी ताकि छात्र राजा के बारे में और जान सकें। वहीं, अब 4 साल बाद, जब क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में अक्षय से राजा के बारे में एक सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी 'तराइन की लड़ाई' के बारे में नहीं सुना था। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें 'ट्रेन टू बुसान' (दक्षिण कोरियाई फिल्म) के बारे में तो पता था, लेकिन 'तराइन की लड़ाई' के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

बिग बी ने पूछा 'महा सवाल'

'कौन बनेगा करोड़पति 18' में अक्षय कुमार और सैफ अली खान से 'महा सवाल' पूछा गया, जिसमें कंटेस्टेंट को जवाब के लिए कोई ऑप्शन नहीं दिया जाता है। सही जवाब देने पर उन्हें एक लाइफ लाइन मिलती है और गलत जवाब देने पर उनके पैसे नहीं कटते।

ये था वो सवाल

शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने पूछा: तराइन की पहली लड़ाई में किस भारतीय शासक की जीत हुई थी? अक्षय और सैफ ने शुरू में ऐसा दिखाया जैसे उन्हें जवाब नहीं पता। सैफ ने अक्षय की ओर देखा और कहा, 'मैंने तराइन की लड़ाई के बारे में कभी नहीं सुना। क्या तुमने सुना है?' अक्षय ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।

दिया ये जवाब

इसके बाद सैफ ने कहा, 'मैं तुम्हें बता रहा हूं, (या तो) पृथ्वीराज चौहान या चंद्रगुप्त मौर्य।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने तराइन की लड़ाई के बारे में कभी नहीं सुना।' अक्षय ने कहा, 'मैंने 'ट्रेन टू बुसान' के बारे में सुना है, तराइन की लड़ाई के बारे में नहीं।' थोड़ी देर रुकने के बाद, उन्होंने कहा, 'चलो पृथ्वीराज चौहान चुनते हैं।' इसके बाद दोनों ने पृथ्वीराज चौहान का नाम लॉक किया, जो सही जवाब था।

बड़े ही दुख की बात है ये कि उन्हें जवाब नहीं पता

ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस इस बात पर हैरान हैं कि अक्षय कुमार उस सवाल पर कैसे अटक सकते हैं, जिसका किरदार वो अपनी फिल्म में निभा चुके हैं। रेडिट पर एक यूजर ने पोस्ट किया, 'यह दुख की बात है कि हमें ऐसा कोई एक्टर नहीं मिला जो इतनी ऐतिहासिक हस्ती का रोल निभाने के लिए कम से कम जोश तो दिखाता।' एक और यूजर ने लिखा, 'उन्हें 43 दिनों में शूटिंग पूरी करनी थी। पढ़ाई के लिए समय नहीं था। बेचारे को डायलॉग के लिए टेलीप्रॉम्प्टर पर निर्भर रहना पड़ा।' एक और यूजर ने उन्हें 'टेलीप्रॉम्प्टर स्टार' कहा। ऐसे कई और रिएक्शन सोशल मीडिया पर आ रहे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीइस सवाल पर अटके अक्षय, होने लगे ट्रोल; 'जो रोल निभा चुके उसके बारे में नहीं पता'