Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKaun Banega Crorepati 17 Amitabh Bachchan grandson Agastya nanda asked whom he loves more nanu or nani
नानू और नानी से जुड़े सवाल पर फंसे अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत ने दी पिटवाने वाली सलाह

नानू और नानी से जुड़े सवाल पर फंसे अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत ने दी पिटवाने वाली सलाह

संक्षेप:

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा केबीसी 17 में पहुंचे तो अजीब दुविधा में फंस गए। उनसे पूछा गया कि नाना या नानी में किसे ज्यादा प्यार करते हैं। वह जवाब नहीं देना चाह रहे थे फिर जयदीप अहलावत ने उन्हें मजेदार सलाह दी।

Dec 24, 2025 06:03 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस 1 जनवरी को रिलीज हो रही है। उनके नाना इस बात से काफी उत्साहित हैं। अगस्त्य फिल्म का प्रमोशन करने नाना अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 17 पर पहुंचे। साथ में उनकी मां श्वेता और बहन नव्या नवेली नंदा भी थीं। शो के दौरान अगस्त्य से एक ऐसा सवाल पूछा गया जिसका जवाब उन्होंने देने से पहले वह सोच में पड़ गए। जयदीप अहलावत ने अगस्त्य को पिटाई खाने वाला सजेशन भी दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जब दर्शक के सवाल में फंसे अगस्त्य

केबीसी 17 के एपिसोड का प्रोमो आ चुका है। इसमें दिखाया जाता है कि अगस्त्य से दर्शकों की तरफ से सवाल किया जाता है कि नाना या नानी में से उनका फेवरिट कौन है। इस सवाल पर अगस्त्य फंस जाते हैं। एक दर्शक पूछती है, 'मेरा सवाल अगस्त्य से है... आपका फेवरिट कौन है नाना या नानी ?' इस पर अगस्त्य बोलते हैं, 'मुश्किल है बहुत ये... (कुछ सोचकर) नहीं-नहीं अगला सवाल।'

जयदीप अहलावत ने दिया ये आइडिया

अगस्त्य के ना कहते ही अमिताभ बच्चन बोल पड़ते हैं, 'नहीं-नहीं बोलने दीजिए... हम जानना चाहते हैं।' इस बीच वहां मौजूद जयदीप अहलावत अगस्त्य के मजे लेने लगते हैं। जयदीप बोलते हैं, 'अगर वैनिटी में पिटना है तो नानी का नाम ले लो... और घर में पिटना है तो नानू का नाम ले लो।'

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

इक्कीस एक बायोग्राफिकल वॉर फिल्म है। यह भारत के सबसे कम उम्र के परम वीर चक्र पाने वाले सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है। मूवी में अगस्त्य अरुण का रोल कर रहे हैं और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र अहम रोल में हैं। यह धर्मेंद्र की आखिरी मूवी है।

इमोशनल हैं अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन अगस्त्य की फिल्म इक्कीस की रिलीज को लेकर काफी इमोशनल हैं। उन्होंने मंगलवार को अपने ब्लॉग में लिखा था, जैसे आज रात वे (सितारे/लोग) उस पल के गवाह बनेंगे जब पोता फिल्म 'IKKIS' में अपनी प्रतिभा दिखाएगा... वो समय, जब उसकी मां श्वेता को प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) के दौरान 'ब्रीच कैंडी अस्पताल' ले जाया जा रहा था... उसका जन्म... उसके जन्म के कुछ ही घंटों बाद उसे अपनी गोद में उठाना और इस बात पर चर्चा करना कि क्या उसकी आंखें नीली थीं... उस समय से लेकर जब वह थोड़ा बड़ा हुआ और मेरी बाहों में रहकर मेरी दाढ़ी से खेलने लगा... उसके बड़े होने के सफर तक... और आखिर में उसके एक्टर बनने के अपने फैसले तक।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में मजबूत पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, ओटीटी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और रीडर इंट्रेस्ट की उनकी समझ उन्हें लगातार ट्रेंडिंग और डिस्कवर-फ्रेंडली कंटेंट बनाने में मदद करती है। काजल साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Biology) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यही बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस, और प्रिवेंटिव केयर जैसे विषयों पर साइंस-आधारित, रिसर्च-ड्रिवेन और एक्सपर्ट-वेरिफाइड रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों के साथ हेल्थ और मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जिनमें वह मेडिकल रिसर्च, डॉक्टर इनपुट और प्रमाणिक स्रोतों पर आधारित जानकारी पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।