करणवीर मेहरा ने चुम के साथ शेयर की ये प्यारी तस्वीर, बच्चे को साथ देख हैरान हुए फैंस
करणवीर मेहरा और चुम दरांग सोशल मीडिया पर ससे पॉपुलर कपल में से एक है। अब एक्टर ने चुम के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें एक छोटा बच्चा भी नजर आ रहा है। दोनों के अजीब एक्सप्रेशन वाली इस तस्वीर को इनके फैंस पसंद कर रहे हैं।
बिग बॉस 18 के बाद भी विनर करणवीर मेहरा और चुम दरांग की जोड़ी छाई हुई है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर हुए देखे गए हैं। अब एक बार फिर करण ने अपनी सबसे खास चुम के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें टैग किया है। खास बात ये है कि तस्वीर में दोनों के बीच एक बच्चा भी नजर आ रहा है। तस्वीर में करण और चुम बच्चे के साथ अपने एक्सप्रेशन मैच करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। हालांकि, ये अभी तक पता नहीं चला है कि ये किसका बच्चा है। क्यूट से बच्चे के साथ दोनों के अजीब एक्सप्रेशन वाली ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब करण और चुम की शेयर की हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई हो। दोनों कई मौकों पर एक दूसरे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए टैग करते रहते हैं। अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की पार्टी हो या इवेंट दोनों को साथ में ही देखा जाता है। हाल में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की होली पार्टी में दोनों को साथ में देखा गया था।
बता दें, बिग बॉस 18 में रहने के दौरान चुम और करण एक दूसरे के साथ गेम खेलते हुए नजर आए थे। दोनों के बीच इसी शो के दौरान खास रिश्ता बना जो बाहर की दुनिया में भी नजर आ रहा है। दोनों अपनी कोजी तस्वीरों के साथ अपना रिश्ता लगभग कन्फर्म कर चुके हैं। करण ने कई बार चुम के लिए अपने प्यार का इज़हार किया है। शो का खिताब जीतने के बाद करण उसी रात चुम को उनके घर छोड़ने गए थे। तभी से लेकर आज तक ये साथ ही नजर आते हैं। दोनों की जोड़ी इनके फैंस को पसंद आ रही है। फैंस फैंस फैंस
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


