Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKaran Patel To Take Voluntary Exit From The 50 Following Physical Altercation With Rachit Singh
करण पटेल ने अचानक लिया द 50 शो छोड़ने का फैसला, वजह जान हो जाएंगे हैरान!

करण पटेल ने अचानक लिया द 50 शो छोड़ने का फैसला, वजह जान हो जाएंगे हैरान!

संक्षेप:

करण पटेल द 50 शो में बतौर कंटेस्टेंट आए हैं। यह शो काफी विवादों की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बीच अब करण के शो छोड़ने की खबर आ रही है।

Feb 05, 2026 06:11 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

द 50 शो इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शो में काफी बवाल हो रहे हैं। अब तक शो के 4 एपिसोड्स ही टेलिकास्ट हुए हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि शो के कंटेस्टेंट और एक्टर करण पटेल इस शो को छोड़ने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण की यूट्यूबर रचित सिंह से लड़ाई हो गई है और इस वजह से उन्होंने ये फैसला लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्यों करण छोड़ेंगे ये शो

आईवीएम बज की रिपोर्ट के मुताबिक करण पटेल ने शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक करण और रचित के बीच हाल ही में बहस हुई और ये बहस बाद में काफी बढ़ गई और इसलिए करण ने अब शो छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि असल में हुआ क्या और डिटेल में इसको लेकर अपडेट नहीं है। इस बड़े क्लैश को लेकर ज्यादा अपडेट नहीं कि आखिर किस एपिसोड में ये हुआ क्योंकि इसे ऑन एयर अभी तक नहीं दिखाया है। ऑडियंस को अभी इंतजार करना पड़ेगा इस एपिसोड के टेलिकास्ट होने पर।

बता दें कि हाल ही में, करण ने दिग्विजय राठी और रजत दलाल के बीच हुई हाथापाई पर आपत्ति जताते हुए कहा था, 'मैं ऐसी जगह पर नहीं रह सकता जहां पर हिंसा हो।'

रजत और दिग्विजय की लड़ाई

रजत और दिग्विजय के मामले के बारे में बता दें कि दिग्विजय ने रजत के ग्रुप को पागलों की टीम कहा था। रजत इस बात को सुनकर खुश नहीं हुए और दिग्विजय से इस बारे में बात की। दिग्विजय बोलते हैं कि उनका जो मन करेगा वही बोलेंगे और करेंगे। इसके बाद मामला बढञता है और रजत, दिग्विजय को थप्पड़ मार देते हैं।

वहीं एक प्रोमो में दिखाया गया कि अरिचित की मैक्सटर्न और सिवेट से लड़ाई हो जाती है।

ये भी पढ़ें:वंशज ने बताया प्रिंस नरूला का प्लान, लोग बोले- तभी ‘द 50’ में इतनी भसड़ मची हुआ

क्या है शो द 50

शो द 50 की बात करें तो इसमें 50 कंटेस्टेंट्स हैं जिसमें से कुछ टीवी स्टार्स, कुछ सोशल मीडिया पर्सनैलिटीज हैं। यह शो 50 दिन आएगा। इसमें करण पटेल, दिव्या अग्रवाल, प्रिंस नरूला, उर्वशि ढोलकिया, निक्की तंबोली, फैजल शेख, कृष्णा श्रॉफ, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम जैसे पॉपुलर सेलेब्स भी हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।