हिंदू एक्टर के हाथ में दिखा अल्लाह के नाम का टैटू, ट्रोलिंग के बीच सामने आया पुराना इंटरव्यू
‘द 50’ के एक एक्टर हैं जिनका टैटू देख लोग भड़क गए हैं। वह हिंदू हैं और उनके हाथ पर उर्दू में ‘अल्लाह’ लिखा हुआ है। ट्रोलिंग के बीच उनका पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है।

‘द 50’ के एक एक्टर हैं जिन्होंने अरबी में अपने हाथ पर ‘अल्लाह’ लिखवाया है। आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां, हम ‘द 50’ के कंटेस्टेंट करण पटेल की बात कर रहे हैं। जब इनका टैटू वायरल हुआ तब इन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। इसी बीच इनका पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वे इन टैटू के पीछे की स्टोरी सुना रहे हैं।
सिर्फ ‘अल्लाह’ नहीं ‘ॐ’ भी बनाया
करण पटेल के हाथ पर सिर्फ ‘अल्लाह’ के नाम का टैटू नहीं है। उनकी कोहनी के पास ‘ॐ’ और ‘क्रॉस’ का भी टैटू है। इतना ही नहीं, इंग्लिश में ‘वन लव’ भी लिखा हुआ है।
एक्टर ने पुराने इंटरव्यू में क्या कहा था?
एक्टर ने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था, 'टैटू ऐसी चीज है जो जिंदगी भर आपके साथ रहता है इसलिए मैंने ये प्रतीक चिन्ह बनवाए हैं क्योंकि मेरा मानना है कि इंसानियत सभी धर्मों से ऊपर है।'
पत्नी ने भी किया था रिएक्ट
वहीं करण पटेल की पत्नी अंकिता भार्गव ने साल 2016 में इंडिया फोरम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘करण टैटू के मामले में बहुत इंपल्सिव हैं। वे सभी धर्मों में विश्वास रखते हैं। उनका मानना है कि भगवान एक है और प्यार सबसे ऊपर है इसलिए उनके हाथों पर ये प्रतीक हैं।’
‘वन लव’ का क्या मतलब?
अंकिता भार्गव ने आगे कहा था, ‘करण अपने हाथ पर मेरा नाम लिखवाना चाहते थे, लेकिन हमारे एक दोस्त ने कहा कि पार्टनर के नाम का टैटू बनवाना अच्छा नहीं होता इसलिए करण ने वहां वन लव लिखवा दिया।’
टैटू देख क्या बोल रहे हैं लोग?
करण के टैटू का फोटो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ये क्लब भी जाता होगा और बुरी जगहों पर भी जाता होगा। ऐसे टैटू नहीं बनवाना चाहिए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'टैटू हराम है और उसमें भगवान का नाम भी लिखा है, जो बहुत गलत है। हम टैटू नहीं बनवाते।'
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


