करण ओबरॉय ने बताया मोना सिंह अफेयर के बाद क्यों नहीं की उनसे शादी, बोले- उस वक्त वो बड़ी…

Jun 13, 2024 10:45 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

  • करण ओबरॉय को जस्सी जैसी कोई नहीं के सेट पर मोना सिंह से प्यार हुआ। दोनों रिलेशनशिप में थे। करण शादी करना चाहते थे लेकिन मोना ने मना कर दिया। उस वक्त करण को ये रिजेक्शन लगा पर अब मोना का फैसला सही लगता है।

करण ओबरॉय ने बताया मोना सिंह अफेयर के बाद क्यों नहीं की उनसे शादी, बोले- उस वक्त वो बड़ी…

करण ओबरॉय मोना सिंह के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दोनों का लिंकअप जस्सी जैसी कोई नहीं के दौरान हुआ था। करण ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि वह मोना से शादी करना चाहते थे लेकिन उन्होंने मना कर दिया। करण ने बताया कि मोना उस वक्त बड़ी एक्ट्रेस थीं। उस वक्त वह समझ नहीं पाए थे कि शादी क्यों नहीं करना चाहती पर अब समझ आता है। करण ने कहा कि इंसान जब यंग होता है तो उसे ये रिजेक्शन लगता है।

प्यार तो होना ही था

करण ओबरॉय सिद्धार्थ कनन के शो में थे। वहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर भी बात की। मोना सिंह के साथ रिलेशनशिप पर करण बोले, हमारा रोमांस जस्सी जैसी कोई नहीं के सेट पर शुरू हुआ था। अगर आप किसी के साथ इतना समय बिताते हैं तो प्यार होना स्वाभाविक है। वह बहुत अच्छी एक्टर है। बहुत ही चिल्ड आउट और सेंस ऑफ ह्यूमर तो गजब का है जिसकी ओर मैंने खिंचाव महसूस किया। मुझे लगता है कि मेरा उनके प्यार में पड़ना बहुत नैचुरल था।

हर बात से था प्यार

करण बोले, वह खुलकर हंसती थी और मुझे उनकी हर बात से प्यार हो गया था। वह बेहद बिंदास हैं। जब तक ये रिलेशन चला तब तक बहुत खूबसूरत था। कई सारी बाध्यताएं थीं जिनकी वजह से आपको अलग होना पड़ता है लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि मन में कोई खराब भावना रखते हैं।

मोना ने लिया सही फैसला

करण ने बताया कि मोना अपने करियर पर फोकस करना चाहती थीं। मैरिज प्रपोजल पर उनके ना बोलने पर करण बोले, समझा जा सकता है। जस्सी जबरदस्त सीरियल था, वह नैशनल आइकन थी। वह करियर में आगे बढ़ रही थी। उस वक्त मुझे यह बात समझ नहीं आई थी, लेकिन अब समझता हूं। जब हम चाहते हैं कि सामने वाला भी हमारी तरह हो तो कष्ट होता है। जब आप यंग होते हो तो ये सब नहीं समझ आता, आपको ये रिजेक्शन लगता है। वह करियर पर फोकस करना चाहती थी और इसमें कोई गलत बात नहीं है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव

काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स


और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;