करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश करने वाले हैं शादी? जानें प्रिंस नरूला ने क्या कहा
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को एक-दूसरे को डेट करते हुए 5 साल हो गए हैं। दोनों साथ में काफी खुश हैं। हालांकि दोनों की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के पॉपुलर और हिट कपल में से एक हैं। दोनों को बिग बॉस शो में एक-दूसरे से प्यार हुआ और शो के बाद भी दोनों का प्यार बरकरार है और अब तो दोनों के रिलेशन को कई साल हो गए हैं। फैंस दोनों की शादी का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इसी बीच प्रिंस नरूला ने अब एक बड़ा हिंट दिया है।
करण-तेजस्वी को लेकर क्या बोले प्रिंस
प्रिंस नरूला, नयनदीप रक्षित से बात करते हुए कहते हैं, वो एक शो के बाद शादी करेंगे। एक कमिटमेंट है उसके बाद। युविका फिर प्रिंस से पूछती हैं कि कहीं शो पर तो नहीं शादी करने वाले? इस पर प्रिंस बोलते हैं पता नहीं, शायद हो सकता है।
प्रिंस की बात सुनकर अब फैंस यही अनुमान लगा रहे हैं कि हो सकता है कि दोनों अब किसी शो में शादी कर लें या फिर किसी शो के बाद।
5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे दोनों
करण और तेजस्वी को डेट करते हुए 5 साल हो गए हैं। दोनों को बिग बॉस 15 में एक-दूसरे से प्यार हुआ।
जब तेजस्वी संग डेटिंग पर बोले करण
हाल ही में स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में करण ने तेजस्वी को डेट करने पर कहा, ‘मैं एक रिएलिटी शो में था जब मुझे तेजस्वी मिली। रिएलिटी शोज की अच्छी बात यह है कि वहां आपकी रियल पर्सनैलिटी दिख जाती है। सारे फिल्टर्स 7-8 दिन में निकल जाते हैं। आपको गाइड करने वाला कोई नहीं होता है, ना आपका परिवार, ना दोस्त और ना मैनेजर्स। आप अकेले होते हो और आपको सह रियल फीलिंग आती है।’
करण ने आगे कहा, ‘मैं सभी से यही कहता हूं कि प्यार वो नहीं जो आप इंस्टाग्राम पर देखते हो। वो उससे काफी अलग है जो आपको फिल्मों में दिखाया जाता है। लोग सोशल मीडिया पर चीजें देखकर रिलेशनशिप में प्रेशर डालने लगते हैं। ऐसा नहीं होता है। प्यार में छोटी और सच्ची चीजें चाहिए होती है ना कि ग्रैंड।’
करण के साथ ओटीटी में एंट्री
बता दें कि तेजस्वी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही हैं। वह शो देसी ब्लिंग में नजर आएंगी और इसमें उनके साथ होंगे करण कुंद्रा। तेजस्वी का यह ओटीटी डेब्यू है और करण के साथ होने से यह और भी खास हो गया है।
तेजस्वी का कहना है कि करण क्योंकि काफी रिएलिटी शोज कर चुके हैं तो वह इसमें परफेक्ट हैं। वह करण से काफी कुछ सीखती हैं और करण भी उनकी काफी मदद करते हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



