तेजस्वी प्रकाश पर भड़के करण कुंद्रा, बोले- तुम अपने रिश्ते की इज्जत नहीं करती हो?
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इसमें करण, तेजस्वी पर गुस्सा करते दिखते हैं।

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के पॉपुलर कपल हैं। दोनों को फैंस साथ में काफी पसंद करते हैं। इतना ही नहीं फैंस तो काफी समय से दोनों की शादी का इतंजार कर रहे हैं। खैर इस बीच अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें करण, तेजस्वी से कुछ ऐसा कह देते हैं कि एक्ट्रेस अपने आंसू नहीं रोक पाती हैं।
क्या कहा करण ने तेजस्वी को
दरअसल, करण और तेजस्वी देसी ब्लिंग में नजर आने वाले हैं। इसमें दिखाया जाएगा दुबई में पैसे वाले इंडियन्स कैसे लग्जरी लाइफ जीते हैं। यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इसी शो का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें करण और तेजस्वी को दिखाया है। इसमें करण, तेजस्वी को बोलते हैं कि उन्होंने उनके रिलेशनशिप को क्यों डिसरिस्पेक्ट किया है। ये हम नहीं है। करण की बात सुनकर तेजस्वी रोने लग जाती हैं। वहीं एक मोमेंट फिर आता है कि रिजवान साजन करण से कहते हैं कि वह जानते हैं कि करण को तेजस्वी का पति बनना है, पिता नहीं।
नेटफ्लिक्स इंडिया पर आएगा शो
फिलहाल शो की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन यह कन्फर्म है कि इसका प्रीमियर 2026 में नेटफ्लिक्स इंडिया में होगा।
करण और तेजस्वी की शादी
बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि करण और तेजस्वी शादी करने वाले हैं। दोनों शो देसी ब्लिंग में शादी करेंगे। इस पर करण ने एक्स(ट्विटर) पर क्लीयर किया था और लिखा था कि वह थक गए हैं ये सब सुनकर।
लाफ्टर शेफ में आते हैं साथ नजर
फिलहाल करण और तेजस्वी कुकिंग बेस्ड रिएलिटी शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 में नजर आने वाले हैं। शो में करण, एल्विश यादव के साथ पार्टनर हैं। वहीं तेजस्वी, अर्जुन बिजलानी के साथ पार्टनर हैं।
साइको सैयां में आई थीं नजर
तेजस्वी वहीं इसके अलावा कुछ समय पहले साइको सैयां फिल्म में नजर आई थीं। यह शो अमेजॉन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हुआ जिसमें तेजस्वी के साथ रवि किशन, सुरभि चांदना अहम किरदार में थे।
लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं करण-तेजस्वी
करण और तेजस्वी साल 2021 से रिलेशनशिप में हैं। दोनों शो बिग बॉस 15 में साथ आए थे। शो के दौरान ही दोनों को प्यार हो गया। सबको लगा था कि शो के बाद दोनों का ब्रेकअप हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों साथ ही रहे और हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं।
हालांकि जब भी करण और तेजस्वी से शादी को लेकर पूछा जाता है तो दोनों यही कहते हैं कि जब भी होगी तो सबको बता देंगे। हालांकि अभी दोनों का शादी को लेकर कोई प्लान नहीं है।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


