बिग बॉस 15 में सलमान खान से ज्यादा थी करण कुंद्रा की फीस? एक्टर ने दिया जवाब
टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स में से एक करण कुंद्रा ने अपनी बिग बॉस की फीस के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने शो करने के लिए मेकर्स से बड़ा अमाउंट मांगा था। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें कई सालों से शो का ऑफर आ रहा था।

टीवी एक्टर करण कुंद्रा बिग बॉस 15 का हिस्सा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया कि उन्हें सबसे बड़ा पेचेक किसी और शो से नहीं बल्कि बिग बॉस से मिला था। करण कुंद्रा ने कहा कि उन्होंने जितना अमाउंट मांगा था, उतना अमाउंट तब तक किसी भी कंटेस्टेंट ने नहीं मांगा था। करण ने कहा कि उन्हें काफी सालों से शो के लिए फोन आ रहा था, लेकिन तब वो ये शो नहीं करना चाहते थे।
बिग बॉस से मिला सबसे बड़ा पेचेक
करण कुंद्रा टीवी के सबसे महंगे कंटेस्टेंट्स में से एक माने जाते हैं। अपने सबसे बड़े पेचेक के बारे में बात करते हुए करण कुंद्रा ने लिटल अड्डा कंपनी में कहा, “मुझे लगता है मेरा सबसे बड़ा पेचेक जो था बिग बॉस का ही था।”
पहले बिग बॉस नहीं करना चाहते थे करण कुंद्रा
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें चार-पांच सालों से बिग बॉस का ऑफर आ रहा था, लेकिन अपने गुस्से वाले नेचर की वजह से वो ये शो करने में हिचक रहे थे। उन्होंने कहा कि वो सही वक्त पर सही जगह पर थे।करण ने कहा कि उन्हें जब ऑफर आया तो उन्होंने एक मोटा अमाउंट मांगा, और वो लोग उतना पैसा देने के लिए तैयार भी हो गए।
करण को मिल रहा था सलमान से ज्यादा पैसा?
करण ने दावा किया, "जो मेन बंदे (बिग बॉस मेकर्स) हैं उन्होंने मुझे बताया था- जितना तूने मांगा है न ये हिस्ट्री में किसी कंटेस्टेंट ने नहीं मांगा है। करण कुंद्रा से मजाक में पछा गया कि क्या सलमान खान से भी ज्यादा पैसे उन्हें मिले थे? इसपर करण कुंद्रा ने कहा- नहीं-नहीं, अपनी औकात के हिसाब से।
करण कुंद्र को एक हफ्ते के मिल रहे थे कितने रुपये?
सियासत की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करण कुंद्रा बिग बॉस 15 में हर हफ्ते के हिसाब से 8 लाख रुपये ले रहे थे। करण कुंद्रा बिग बॉस 15 में एक कंटेस्टेंट के तौर पर गए थे। इसके अलावा करण कुंद्रा कई और रियलिटी शोज का हिस्सा रहे हैं जहां वो शो को होस्ट करते नजर आए हैं। करण कुंद्रा इन दिनों रियलिटी शो स्पिल्टिस्विला 16 होस्ट कर रहे हैं।
तेजस्वी प्रकाश थीं बिग बॉस 15 की विनर
करण कुंद्रा बिग बॉस सीजन 15 में ही तेजस्वी प्रकाश से मिले थे। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत उसी घर में हुई थी। तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की विनर थीं। वहीं, करण कुंद्रा शो के सेकेंड रनर-अप थे।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



