Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKaran Johar Rannvijay Singha Rohit Saraf who wilL host mtv splitsvilla with Sunny leone
सनी लियोनी के साथ कौन होस्ट करेगा स्प्लिट्सविला का नया सीजन? इन 4 नामों की चर्चा

सनी लियोनी के साथ कौन होस्ट करेगा स्प्लिट्सविला का नया सीजन? इन 4 नामों की चर्चा

संक्षेप:

एमटीवी का डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला जल्द ही अपने नए सीजन के साथ वापसी करेगा। होस्ट के रूप में सनी लियोनी वापसी करेंगी। सनी लियोनी के साथ मेल होस्ट कौन होगा इसके लिए कई नाम आ सामने आ रहे हैं। हालांकि, किसी भी नाम पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

Oct 30, 2025 09:30 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एमटीवी का डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला के नए सीजन के ऑडिशन शुरू हो गए हैं। शो जल्द ही अपने नए सीजन के साथ वापसी करेगा। रियलिटी शो की फीमेल होस्ट के रूप में सनी लियोनी वापसी करेंगी। वहीं, मेल होस्ट के लिए कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि, अभी किसी भी नाम पर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

द फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेल होस्ट के लिए जो नाम सामने आ रहे हैं उसमें करण जौहर, रोहित सराफ, प्रिंस नरूला और रणविजय का नाम सामने आया है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी मेल होस्ट के नाम की कोई जानकारी नहीं दी गई है। फैंस सामने आए नामों को लेकर काफी उत्साहित हैं।

करण जौहर और रोहित सराफ

करण जौहर की बात करें तो उन्हें चैट शो कॉफी विद करण के लिए जाना जाता है। करण जौहर बिग बॉस ओटीटी 1 होस्ट कर चुके हैं। रोहित सराफ की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिलीज हुई है। इसके अलावा, रोहित सराफ को नेटफ्लिक्स की सीरीज मिसमैच्ड में लीड रोल में देखा गया था।

रणविजय और प्रिंस नरूला

रणविजय की बात करें तो वो एमटीवी से लंबे वक्त से जुड़े हैं। रणविजय एमटीवी रोडीज के कई सीजन होस्ट कर चुके हैं। इसके अलावा, रणविजय स्प्लिट्सविला के कई सीजन होस्ट कर चुके हैं। प्रिंस नरूला रोडीज और स्प्लिट्सविला के विनर रह चुके हैं। इसके अलावा, प्रिंस रोडीज के लगभग भी सीजन में गैंग लीडर की भूमिका में भी नजर आ चुके हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस साल स्प्लिट्सविला का मेल होस्ट कौन होगा।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।