Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKangana Ranaut Reveals Masaba Gupta Didnt Want Actress Worn Her Sari For Ram Janmbhoomi Visit Makes me sick
ये फेमस डिजाइनर नहीं चाहती थी कि कंगना राम जन्मभूमि दौरे के लिए उनके ब्रांड की साड़ी पहने, कहा-'मुझे घिन आती है'

ये फेमस डिजाइनर नहीं चाहती थी कि कंगना राम जन्मभूमि दौरे के लिए उनके ब्रांड की साड़ी पहने, कहा-'मुझे घिन आती है'

संक्षेप:

कंगना ने बिना किसी लाग-लपेट के उस पुरानी घटना के बारे में बात की, जब उन्हें फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के कपड़े पहनने से मना किया गया था। कंगना ने इस पूरी घटना का जिक्र X पर एक लंबे चौड़े पोस्ट के साथ किया।

Jan 18, 2026 10:28 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन कंगना रनौत हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो बिना किसी डर अपनी बात को बेबाक अंदाज में बयां करती हैं। ऐसे में कंगना एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। कंगना ने बिना किसी लाग-लपेट के उस पुरानी घटना के बारे में बात की, जब उन्हें फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के कपड़े पहनने से मना किया गया था। कंगना ने इस पूरी घटना का जिक्र X पर एक लंबे चौड़े पोस्ट के साथ किया। उन्होंने इस मुद्दे पर कहा कि वह 'भेदभाव' आज भी उन्हें परेशान करता है। आइए जानते हैं कंगना ने अपने इस पोस्ट में क्या लिखा?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस डिजाइन पर कंगना ने साधा निशाना

दरअसल, कंगना रनौत ने शनिवार को अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, 'जब भी सेलेब्रिटीज पर उनके ब्रांड्स दिखते हैं तो डिजाइनर्स बहुत उत्साहित हो जाते हैं, क्या आपने मसाबा या उनके ब्रांड हैंडल्स को इन तस्वीरों का इस्तेमाल करते देखा है? ये तस्वीरें पूरे इंटरनेट पर थीं। क्या आप बता सकते हैं कि वह इन तस्वीरों का इस्तेमाल क्यों नहीं करेंगी या स्टाइलिस्ट उन्हें टैग क्यों नहीं करेगा? उन दिनों तेजस रिलीज होने वाली थी, इसलिए मैं राम जन्मभूमि दर्शन के लिए जाना चाहती थी, मैंने उसी स्टाइलिस्ट से रिक्वेस्ट की जो मुझे तेजस इवेंट्स के लिए स्टाइल कर रही थी (उन्हें प्रोडक्शन हाउस हायर करते हैं) कि वह मुझे दर्शन यात्रा में भी मदद करे।'

अब भी सोच कर उल्टी जैसा लगता है!

कंगना ने आगे लिखा, 'मुझे परवाह नहीं है कि कई स्टाइलिस्ट और डिजाइनर्स ने मुझे अपने हैंडल्स से बैन कर दे, लेकिन इस खास घटना ने मुझे सबसे ज्यादा दुख पहुंचाया, क्योंकि मसाबा ने मेरे प्रमोशन के लिए स्टाइलिस्ट को कपड़े भेजे थे, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि यह राम जन्मभूमि के लिए है, तो उन्होंने स्टाइलिस्ट से कहा कि वह उनके कपड़े इस्तेमाल न करे, स्टाइलिस्ट बहुत दयालु और सच्ची महिला है, वह इतनी शर्मिंदा थी कि उसने चुपके से मुझसे कहा कि मसाबा या उनके ब्रांड को टैग न करूं और बताया कि उसने साड़ी के पैसे अपनी जेब से दे दिए हैं, इसलिए बुरा न मानूं, लेकिन जब तक मुझे यह सब पता चला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी, मैं तैयार थी और राम जन्मभूमि जा रही थी, लेकिन यह सब पचाना बहुत मुश्किल था। नफरत, कड़वाहट, भेदभाव, छी कितनी गंदी बात है!! अब भी सोच कर उल्टी जैसा लगता है!!' कंगना के इस पोस्ट पर फिर से ट्विटर पर बहर छिड़ गई है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।