Jhanak: ऋषि से नाराज झनक लेगी ये फैसला, क्या खत्म हो जाएगा दोनों का रिश्ता?

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Jhanak Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल झनक में अबतक आपने देखा कि पूरा घर ऋषि के खिलाफ हो गया है। ये बात ऋषि को बहुत परेशान कर रही है। वो सोच रहा है कि झनक की वजह से सब उसके खिलाफ हैं। 

Jhanak: ऋषि से नाराज झनक लेगी ये फैसला, क्या खत्म हो जाएगा दोनों का रिश्ता?

स्टार प्लस के सीरियल झनक में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। झनक सभी घरवालों से छिपाकर आर्या से मिल रही होती है। अब घरवालों के सामने आ गया है कि वो पुतुल के लिए आर्या से मिल रही थी। लेकिन ऋषि अब भी झनक से नाराज है। ऋषि ने आर्या की पिटाई की होती है। इस बात को लेकर पूरा घर ऋषि के खिलाफ है। सब ऋषि को गलत बताते हैं। ऋषि को लग रहा है कि सबको झनक ने उसके खिलाफ किया है।

ऋषि के खिलाफ हुए उसके घरवाले

ऋषि से घरवाले पूछते हैं कि उसने क्यों आर्या को मारा। ऋषि कहता है कि उसने अपनी बहन के लिए ऐसा किया। पुतुल ये सुनते ही उसपर भड़क जाती है। पुतिल ऋषि से कहती है कि वो उसके बुरे निर्णयों में उसके साथ रहती है, लेकिन कभी अपनी लाइन क्रॉस नहीं करती है।

आर्या का हुआ एक्सिडेंट, सुनकर घबराई पुतुल

घरवालों के कहने पर पुतुल आर्या को फोन करती है। उसे पता चलता है कि आर्या का एक्सिडेंट हो गया है। पुतुल ये सुनते ही घबरा जाती है। वो घरवालों के इसके बारे में बताती है। इसके बाद पुतुल, झनक और धृतिमान अस्पताल जाते हैं। पुतुल आर्या को लेकर बहुत परेशान होती है। अस्पताल में आर्या पुतुल से बात करता है।

पुतुल ने लिया आर्या के साथ रहने का फैसला

पुतुल आर्या से मिलकर बहुत इमोशनल हो जाती है। वो आर्या से कहती है कि वो उसके साथ वापस उसके घर लौटेगी। ये बात सुनते ही आर्या बहुत खुश हो जाता है। पुतुल आर्या से कहती है कि वो अपने घरवालों को बताएगी वो तलाक नहीं ले रही है। इसके बाद वो पूरे परिवार को बताने के बाद ही आर्या के घर वापस आएगी।

क्या ऋषि को छोड़ देगी झनक?

झनक भी पुतुल के निर्णय से बहुत खुश होती है। पुतुल और आर्या की लाइफ तो ट्रैक पर आ रही है,लेकिन ऋषि से झनक अब भी नाराज है। झनक इस बात को लेकर नाराज है कि ऋषि ने उसपर भरोसा नहीं दिखाया। आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि झनक के मन में ये बात बैठ गई है कि ऋषि उसपर भरोसा नहीं करता है। वो चिट्ठी लिखकर ऋषि के घर को छोड़कर जाने का फैसला लेगी। हालांकि, झनक जैसे ही कमरे से बाहर निकलेगी, ऋषि उठ जाएगा। वो झनक को पीछे से आवाज देगा। वो उससे पूछेगा कि वो कहां जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ऋषि झनक को मनाएगा या उसे जाने देगा?

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।