
कृषाल ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड हिबा को किया बर्थडे विश, वीडियो शेयर कर लिखा- किसी बहुत खास…
संक्षेप: स्टार प्लस के सीरियल झनक में अनिरुद्ध का किरदार (लीप से पहले) निभाने वाले कृषाल आहूजा ने झनक (लीप से पहले) यानी हिबा नवाब को बर्थ डे विश किया है। कृषाल ने हिबा को स्पेशल बताया है। फैंस अक्सर दोनों के नाम को साथ में जोड़ते हैं।
स्टार प्लस के सीरियल झनक में अनिरुद्ध (लीप से पहले) का किरदार निभाने वाले कृषाल आहूजा ने अपनी एक्स को-स्टार हिबा नवाब (झनक) के लिए अपने इंस्टाग्राम पर बर्थ डे स्टोरी पोस्ट की है। ये बर्थ स्टोरी देख फैंस काफी उत्साहित है। फैंस का उत्साह इस चीज के लिए भी है क्योंकि कुछ वक्त पहले कृषाल ने हिबा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। फैंस को कृषाल और हिबा की ऑनस्क्रीन जोड़ी बहुत पसंद थी।

कृषाल ने आहूजा को किया बर्थ डे विश
कृषाल ने हिबा नवाब का एक केक काटते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ कृषाल ने कैप्शन लिखा- टैलेंट और किसी बहुत खास को हैप्पी बर्थ डे। फैंस के लिए ये स्टोरी इसलिए भी खास है क्योंकि कुछ वक्त पहले कृषाल ने हिबा को इंस्टा से अनफॉलो कर दिया था। अब फैंस इस चीज को लेकर खुश हैं कि कृषाल हिबा को फिर से फॉलो कर रहे हैं।
हिबा को कृषाल ने किया था अनफॉलो
हिबा और कृषाल की डेटिंग की चर्चा अक्सर फैंस करते थे। indiaforums.com की मानें तो कुछ वक्त पहले कृषाल ने फैंस से ऐसा नहीं करने को कहा था। उन्होंने कहा था कि रील लाइफ केमेस्ट्री हमेशा रियल लाइफ इक्वेशन को नहीं दिखाती है। बता दें, हिबा नवाब और कृषाल आहूजा कई बार एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर किया करते थे। कृषाल ने जब हिबा को अनफॉलो किया था तो फैंस का मानना था कि हिबा और कृषाल का ब्रेकअप हो गया है।

हालांकि, हिबा या कृषाल ने कभी एक दूसरे को डेट करने की बात कंफर्म नहीं की। लीप से पहले हिबा और कृषाल झनक सीरियल का हिस्सा थे। दोनों टीवी की सबसे पॉपुलर और पसंद की जाने वाली जोड़ी थी। कृषाल इन दिनों कलर्स टीवी के शो बिंगी में लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




