झनक फेम एक्टर ने कहा टीवी को अलविदा, अब सीरियल छोड़कर करेंगे यह काम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Jhanak Fame Actor: टीवी की दुनिया में एक मशहूर चेहरा बन चुके झनक फेम एक्टर ने अब सीरियल नहीं करने का फैसला किया है। वह अपने करियर को अलग रफ्तार देना चाहते हैं।

Jhanak Fame Actor
झनक फेम एक्टर ने कहा टीवी की दुनिया को अलविदा, अब करेंगे यह काम।

झनक और तारा जैसे टीवी शोज में काम कर चुके एक्टर क्रुशाल आहूजा बीते काफी वक्त से छोटे पर्दे से गायब हैं। एक तरफ जहां ऑडियंस उनके नए शो की अनाउंसमेंट का इंतजार कर रही है, वहीं दूसरी तरफ क्रुशाल का प्लान कुछ और ही है। साल 2017 में फिल्म 'बिदाई' के जरिए अपने करियर की शुरुआत करने वाले क्रुशाल ने टीवी की दुनिया से ब्रेक लिया है। उनका कहना है कि वह सिल्वर स्क्रीन पर छलांग लगाने की तैयारी में हैं। एक बातचीत में क्रुशाल ने कहा कि उनके मुताबिक अब फिल्मी दुनिया को एक्सप्लोर करने के लिए उनका यह सही वक्त है।

खत्म नहीं होगा 'झनक' सीरियल

क्रुशाल ने टेली टॉक के साथ बातचीत में उन आरोपों का भी जवाब दिया, जिनमें उन्हें बदतमीज और खड़ूस स्वभाव का कहा गया है। मालूम हो कि क्रुशाल कई बार मीडिया को बाइट देने या तस्वीरें खींचने देने से साफ इनकार कर देते हैं। क्रुशाल ने 'झनक' सीरियल के खत्म होने की अफवाहों को खारिज किया और अपने फैसले के बारे में खुलकर बात करते हुए कहा, “मैंने काफी वक्त से टीवी से ब्रेक लिया हुआ है। अब मैं दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर हाथ आजमाना चाहता हूं। यही मेरे लिए सबसे अच्छा वक्त है।”

एक्टिंग से दूर नहीं हो रहे हैं क्रुशाल

क्रुशाल की नजर से देखें तो उनके लिए यह वक्त अपने अंदर के कलाकार को नई चुनौतियां देने और अभिनय की नई दुनिया को एक्सप्लोर करने के बारे में है। क्रुशाल ने साफ किया कि वह पूरी तरह एक्टिंग की दुनिया से दूर नहीं हो रहे हैं, बल्कि यह उनके करियर के एक अलग पहलू को एक्सप्लोर करने के लिए जगह बनाने के बारे में है। टीवी की दुनिया में मशहूर चेहरा बन जाने के बाद अब क्रुशाल फिल्मी पर्दे पर चमकना चाहते हैं। एक्टर ने कहा कि उनका ध्यान अब किसी सीरियल में काम करने के बारे में नहीं है।

पूरा बॉलीवुड ही टीवी से निकला है

क्रुशाल ने यह फैसला उस वक्त में लिया है, जब उन्हें लगता है कि जिंदगी में एक ही रास्ते पर चलते रहने की बजाए ट्रैक बदलने की जरूरत है। एक तरफ जहां क्रुशाल खुद फिल्मों का रुख करने पर काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने यह भी साफ किया कि वह टीवी को छोटा नहीं समझते हैं। क्रुशाल ने कहा- टीवी ने एक्टर्स को शोहरत, पैसा, पहचान और दर्शकों के साथ भावनात्मक जुड़ाव दिया है। पूरा बॉलीवुड टीवी से ही निकला है। बता दें कि शुरुआत में 2 फिल्में करने के बाद क्रुशाल टीवी की दुनिया में आए थे और तब से टीवी ही कर रहे थे।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीझनक फेम एक्टर ने कहा टीवी को अलविदा, अब सीरियल छोड़ करेंगे यह काम