करण सिंह ग्रोवर से तलाक के 12 साल बाद दूसरी शादी करने जा रहीं जेनिफर विंगेट? सिंगापुर के बिजनेसमैन संग लेंगी सात फेरे
जेनिफर इन दिनों एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आई हैं। सिंगापुर के बिजनेसमैन संग शादी की खबरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। खबरों की मानें तो दोनों 2026 के आखिर में या 2027 की शुरुआत में शादी करेंगे।

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 'बेहद' और 'दिल मिल गए' फेम जेनिफर इन दिनों एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आई हैं। सिंगापुर के बिजनेसमैन संग शादी की खबरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। खबरों की मानें तो दोनों 2026 के आखिर में या 2027 की शुरुआत में शादी करेंगे। आइए जानते हैं कौन हैं वो विदेशी बिजनेसमैन?
ट्रिप के दौरान विलियम ने किया जेनिफर को प्रपोज
पॉपुलर टीवी स्टार जेनिफर विंगेट ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखा है। ऐसे में अब वो अब उनका नाम सिंगापुर के बिजनेसमैन इश्माएल विलियम के साथ शादी को लेकर सुर्खियों में है। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, जेनिफर और विलियम की शादी होने वाली है। जेनिफर और विलियम काफी समय से एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं। खबरों के मुताबिक, बिजनेसमैन ने हाल ही में एक ट्रिप के दौरान उन्हें प्रपोज किया और जेनिफर ने खुशी-खुशी 'हां' कह दिया।
शादी की तैयारियां शुरू
स्टार के एक सोर्स ने उनके शानदार प्रपोजल और शादी की टाइमलाइन के बारे में कुछ अहम बातें बताईं। सोर्स के अनुसार, 'जेनिफर और विलियम साथ में बहुत खुश हैं। उन्हें और उनके प्यार भरे रिश्ते को देखना बहुत अच्छा लगता है। विलियम ने छुट्टियों के दौरान जेनिफर को प्रपोज किया और उन्होंने 'हां' कह दिया।' यह भी पता चला है कि वे अब अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि 'विंजेट वेंडर्स और वेडिंग सर्विसेज को शॉर्टलिस्ट कर रही हैं और उन्होंने शादी के लिए एक डिटेल्ड 'मूड बोर्ड' भी तैयार किया है, जिसमें शादी की थीम और बाकी चीजें होंगी'
क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से होगी शादी
खबरों के मुताबिक, यह कपल क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी करेगा। शादी के बारे में सूत्र ने बताया, 'फिलहाल वे सितंबर-अक्टूबर में शादी करने पर विचार कर रहे हैं, और एक और संभावना दिसंबर-जनवरी की है। वे अभी वेन्यू देख रहे हैं। उनके सभी करीबी दोस्तों को इन प्लान्स के बारे में पता है, जिनमें इंडस्ट्री के दोस्त जैसे हरलीन सेठी और जेनेलिया डिसूजा भी शामिल हैं।'
को-स्टार संग डेट की उड़ी थी अफवाह
बता दें कि हाल ही में जेनिफर और उनके करीबी दोस्त और 'दिल मिल गए' के को-स्टार करण वाही संग उनके डेट की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, वाही ने तुरंत इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। जेनिफर की शादी पहले 2012 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर से हुई थी, लेकिन 2014 में दोनों अलग हो गए थे।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


