16 जुलाई को होगी जेनिफर विंगेट की शादी, दूसरी बार बनेंगी दुल्हन, जानिए क्या करते हैं उनके बॉयफ्रेंड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Jennifer Winget: टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट दूसरी बार शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आइए आपको बताते हैं कि वो किससे और कब शादी करने जा रही हैं।

जेनिफर विंगेट

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट दूसरी बार दुल्हन बनने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर कल यानी 16 जुलाई के दिन विलियम इशमाएल से क्रिश्चियन रीति रिवाज के साथ शादी करेंगी। बता दें, ये शादी इंडिया में नहीं बल्कि यूके में होगी और इस शादी में सिर्फ उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

शादी में किस डिजाइनर का गाउन पहनेंगी जेनिफर?

बॉम्बे टाइम्स को सूत्रों ने बताया कि जेनिफर इस खास मौके पर 'कार्लियो' द्वारा डिजाइन किया गया ब्राइडल व्हाइट गाउन पहनेंगी। बता दें, पिछले कुछ समय से लगातार जेनिफर और विलियम के डेटिंग की अफवाहें सुर्खियां बटोर रही थीं। वहं अब दोनों शादी करने जा रहे हैं।

नेटफ्लिक्स पर हिंदी में है ये हॉरर फिल्म, लोग एक-दूसरे को कर रहे हैं रीकमंड, आपने देखी?

कौन हैं जेनिफर के होने वाले पति?

विलियम सिंगापुर के एक बिजनेसमैन हैं। विलियम अभी MHC डिजिटल ग्रुप में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग के डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वो अक्टूबर 2022 से इस कंपनी से जुड़े हुए हैं। इससे पहले, विलियम ने फाइनेंस इंडस्ट्री में कई पोस्ट पर काम किया है। उन्होंने UBS इन्वेस्टमेंट बैंक के साथ भी लगभग एक दशक बिताया था, जहां उन्होंने ट्रेडिंग और फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में अनुभव हासिल किया था। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल से ये भी पता चलता है कि उन्होंने यॉर्क यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की और 2002 और 2005 के बीच अपनी बैचलर डिग्री पूरी की।

आमिर खान पर लगा लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर होने का टैग, एक्टर ने दिया जवाब, कहा…

इस एक्टर से की थी पहली शादी

जेनिफर ने साल 2012 में 'दिल मिल गए' फेम एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। हालांकि, ये शादी दो साल भी नहीं टिक पाई थी। साल 2014 में दोनों अलग हो गए थे। तलाक की पुष्टि करने और करण के साथ बिताए समय को दुर्भाग्यपूर्ण समय बताने के बाद जेनिफर ने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करना बंद कर दिया था और पूरा ध्यान अपने करियर पर लगाया था।

जेनिफर का करियर

सुपरहिट टीवी शोज: उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की', 'सरस्वतीचंद्र', 'बेहद', 'बेपनाह' और 'दिल मिल गए' जैसे कई सीरियल्स में लीड रोल प्ले कर चुकी हैं। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा तारीफ 'बेहद' में उनके 'माया मेहरोत्रा' के किरदार के लिए मिली थी।

14 डायरेक्टर्स ने मिलकर बनाई थी ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर साबित हुई थी ब्लॉकबस्टर, नाम जानते हैं आप?

ओटीटी पर कदम: जेनिफर ने ओटीटी पर भी काम किया है। उन्होंने 'कोड एम' और 'रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी' जैसे प्रोजेक्ट्स किए हैं।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स: जेनिफर जल्द ही परिणीति चोपड़ा के साथ एक नए डिजिटल प्रोजेक्ट 'तलाश: ए मदर्स सर्च' में नजर आएंगी।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।