
जेनिफर विंगेट अपने खास दोस्त संग करेंगी शादी? तलाक के 12 साल बाद लेंगी सात फेरे! जानें कौन है दूल्हा
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में आ गई हैं। दरअसल, जेनिफर विंगेट को लेकर खबर आ रही है कि एक्ट्रेस 12 साल बाद दूसरी बार अपना घर बसाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
टीवी की टॉप एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। जेनिफिर कई टीवी शोज के अलावा वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। जेनिफर विंगेट प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर से वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में आ गई हैं। दरअसल, जेनिफर विंगेट को लेकर खबर आ रही है कि एक्ट्रेस 12 साल बाद दूसरी बार अपना घर बसाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे में अब आप सोच रहे होंगे कि वो लकी मैन कौन हैं। तो उसका नाम जानकर आप भी खुश होने वाले हैं।
इस एक्टर संग करेंगी शादी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर विंगेट किसी और से नहीं बल्कि अपने खास दोस्त और फेमस एक्टर करण वाही से जल्द ही कर सकती हैं। दोनों के बीच अफेयर को लेकर बीते काफी वक्त से सोशल मीडिया खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, जेनिफर और करण ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की। वहीं, इनकी शादी को लेकर भी स्टार्स या उनके परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।
इस शो में साथ आ चुके नजर
बता दें कि साल 2007 के पॉपुलर शो 'दिल मिल गए' में भी साथ काम कर चुके हैं। इस शो में जेनिफर ने डॉक्टर रिद्धिमा गुप्ता और करण वाही ने डॉ. सिद्धांत मोदी का रोल प्ले किया था। इस शो के 14 साल बाद दोनों एक बार फिर से साल 2024 में सोनी लिव के वेब शो 'रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी' में भी नजर आ चुके हैं। इस वेब शो में दोनों के बीच की जबरदस्त केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। शो को भी काफी प्यार मिला। वहीं, जेनिफर और करण पहले से ही एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।
इस एक्टर से हुई थी पहली शादी
आपको बता दें कि जेनिफर विंगेट ने पहली शादी करण सिंह ग्रोवर से की थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और उनका तलाक हो गया। जेनिफर से अगल होने के बाद अब करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु से शादी की है। उनकी एक बेटी भी है।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




