Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीJay Bhanushali And Mahhi Vij Call It Quits After 14 Years Of Marriage
जय भानुशाली और माही विज ने तोड़ा 14 साल का रिश्ता? बच्चों की कस्टडी किसे मिलेगी

जय भानुशाली और माही विज ने तोड़ा 14 साल का रिश्ता? बच्चों की कस्टडी किसे मिलेगी

संक्षेप:

Jay Bhanushali Mahhi Vij Divorce : जय भानुशाली और माही विज की शादी को कई साल हो गए हैं, लेकिन अब दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियली खत्म करने का फैसला कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने तलाक के लिए दर्ज किया है।

Mon, 27 Oct 2025 02:48 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जय भानुशाली और माही विज ने लंबे रिलेशन के बाद शादी की थी, लेकिन अब उनकी शादी में सालों बाद दरार आ गई है। काफी समय से दोनों के बीच तनाव की खबर आ रही है, लेकिन अब नई रिपोर्ट आई है कि दोनों ने तलाक के लिए फाइल कर दिया है। दोनों ने 14 साल के रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रिश्ते को ठीक करने की कर रहे थे कोशिश

रिपोर्ट्स के मुताबिक जय और माही काफी समय से अपने रिश्ते पर काम कर रहे थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बात जब बनी नहीं तो दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है। कहा तो यह भी जा रहा है कि दोनों बेटी की कस्टडी शेयर करेंगे। वैसे दोनों ने अभी इस पर कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया है।

जय और माही की दोस्ती

जय और माही ने साल 2010 में शादी की थी। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे और फिर दोस्त बने। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ में नच बलिए शो में भी पार्टिसिपेट किया था साल 2012 में और जीता भी था।

शादी के 9 साल बाद दोनों की बेटी हुई। हालांकि इससे पहले दोनों ने 2 बच्चों को गोद लिया था। दोनों अब तीनों बच्चों से बहुत प्यार करते हैं।

जय और माही काफी समय से पब्लिक प्लेस पर एक-दूसरे के साथ नजर नहीं आते हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे के साथ फोटोज नहीं शेयर करते हैं।

वहीं इससे पहले तलाक की खबरों पर माही ने कहा था, मैं क्यों बताऊं आपको? क्या आप मेरे अंकल हो?

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।