Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीJay Bhanushali and Mahhi Vij announce separation after 14 years of marriage, say their is no villain in the story
शादी के 14 साल बाद अलग हुए जय भानुशाली-माही विज, बोले-हमारी कहानी में कोई विलेन नहीं

शादी के 14 साल बाद अलग हुए जय भानुशाली-माही विज, बोले-हमारी कहानी में कोई विलेन नहीं

संक्षेप:

टीवी के स्टार कपल में से एक जय भानुशाली और माही विज ने अलग होने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। दोनों ने एक जॉइंट पोस्ट शेयर कर बताया है कि वो अलग हो रहे हैं और उनके इस फैसले और जीवन में कोई विलेन नहीं है। ये उनका खुद का फैसला है।

Jan 04, 2026 02:03 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी एक्टर जय भानुशाली और माही विज की शादी टूटने की खबर पिछले कुछ महीनों से चली आ रही थी। अब दोनों एक्टर्स ने एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को अपने अलग होने की जानकारी दे दी है। दोनों एक्टर्स ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। उनकी शादी टूटने के पीछे कोई विलेन नहीं है और आ ही दोनों के फैसले किसी नफरत या नेगेटिविटी से जुड़े हैं। दोनों ने अपने अलग रास्ते जरूर चुन लिए हैं लेकिन अपने तीनों बच्चों तारा, खुशी और राजवीर के लिए साथ हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अलग हो गए जय और माही

जय भानुशाली और माही विज की तरफ से शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है, ‘आज हम जीवन के इस सफर में अलग होने का फैसला कर रहे हैं। फिर भी, हम हमेशा एक-दूसरे का साथ देते रहेंगे। शांति, विकास, दयालु होना और मानवता हमेशा से हमारे मार्गदर्शक रहेंगे। अपने बच्चों तारा, खुशी और राजवीर के लिए हमेशा सबसे अच्छे पेरेंट्स, बेस्ट फ्रेंड बनने और उनके लिए जो भी सही होगा वो करेंगे।’

jay bhanushali and mahhi vij
ये भी पढ़ें:टीवी के ये एक्टर्स कभी थे पति-पत्नी, तलाक ने अलग कर दिए इनके रास्ते
jay bhanushali mahhi vij

मिलकर करेंगे बच्चों की परवरिश

आगे पोस्ट में लिखा गया है, ‘भले ही हम अलग-अलग रास्तों पर चल रहे हैं, लेकिन इस कहानी में कोई विलेन नहीं है और इस फैसले के साथ कोई नेगेटिविटी नहीं जुड़ी है। किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले, ये समझना कि हमने किसी भी प्रकार के ड्रामे से ऊपर शांति और सुकून को चुना है। हम हमेशा की तरह एक-दूसरे का सम्मान करते रहेंगे, एक-दूसरे को सपोर्ट करते रहेंगे और दोस्त बने रहेंगे। आपसी सम्मान के साथ, हम आगे बढ़ते हुए आपसे भी सम्मान, प्रेम और दया की कामना करते हैं। - माही विज और जय भानुशाली’।

करीब 14 साल पहले की थी शादी

बता दें, माही विज और जय भानुशाली ने साल 2011 में एक दूसरे से शादी कर ली थी। शादी के बाद साल 2019 में कपल ने बेटी खुशी और बेटे राजवीर को गोद लिया। साल 2021 में माही ने बेटी तारा को जन्म दिया था। शादी के करीब 14 साल बाद ये जोड़ी अलग हो चुकी है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।