अली गोनी से शादी के सवाल से परेशान हुईं जैस्मिन भसीन, बोलीं- अपने काम से काम रखो

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जैस्मिन भसीन और अली गोनी लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार भी कर रहे हैं, लेकिन अब जैस्मिन शादी की सवालों से परेशान हो चुकी हैं। उनसे शादी का सवाल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने कहा अपने काम से काम रखो।  

Jasmin Bhasin and Aly Goni
शादी के सवाल से परेशान हुईं जैस्मिन भसीन

जैस्मिन भसीन और अली गोनी टीवी के सबसे पसंद किए जाने वाले कपल में से एक हैं। दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर लोग उनसे शादी को लेकर सवाल पूछते हैं। शादी के सवाल से जैस्मिन भसीन परेशान हो चुकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में शादी को लेकर पूछे जाने वाले सवालों पर भड़ास निकालते हुए कहा- अपने काम से काम रखो।

शादी के सवाल पर निकली जैस्मिन भसीन की भड़ास

पिंकविला से खास बातचीत करते वक्त जैस्मिन ने इस बात पर नाराजगी जताई कि उनसे हर वक्त शादी के बारे में सवाल किया जाता है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि आपको क्या लेना-देना? ना आपने केटरिंग का बिल भरना है, ना आपने शादी की सजावट करनी है। आपका क्या मतलब है? जब करना है, तब कर लेंगे। अपने काम से काम रखो।”

जैस्मिन ने आगे कहा कि उन्हें नहीं पता कि लोगों को क्या फर्क पड़ता है। उन्होंने कहा- “तुमको क्या पड़ी है? तुमको लेना-देना क्या है? जब होगी तब पता चल जाएगा। किसी और को क्या फर्क पड़ता है। ऐसा है कि लोगों को मजा आने लग रहा है। एक प्वाइंट पर लोगों की सेडिस्ट सोच (दूसरों के दुख में मजा लेना) हो जाती है, उन्हें लगता है कि शायद ये सवाल उन्हें परेशान कर रहा है, तभी जवाब नहीं देते हैं, लेकिन ये एक सोचा-समझा निर्णय है।”

जैस्मिन बोलीं- लोग शायद अपनी शादी में खुश नहीं हैं

जैस्मिन ने कहा, “मुझे नहीं पता, शायद लोग अपनी खुद की शादी में खुश नहीं हैं, तो उन्हें लगता है कि ये लोग क्यों खुश हैं? इनको भी परेशानी होनी चाहिए। इनको शादी करनी चाहिए। कभी-कभी मैं इसे लेकर हंसती भी हूं। मैं मजाक करती हूं और कहती हूं कि क्या आप लोगों को ये पसंद है? जब भी ये होना होगा, हो जाएगा।”

जैस्मिन ने कहा- लोग हमें हमारे काम की वजह से प्यार करें

एक्ट्रेस ने कहा कि लोगों को इस बारे में सवाल कर देना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वो लोग चाहते हैं कि लोग उन्हें उनके काम से जाने जिसके लिए उन लोगों ने इतनी मेहनत की है, जिसके लिए उन लोगों ने सालों संघर्ष करा है। जैस्मिन ने कहा- हम दोनों बहुत मेहनती और फोकस करने वाले लोग हैं। तो हम चाहते हैं कि लोग हमें हमारे काम के लिए जानें और प्यार करें।

जैस्मिन भसीन की बात करें तो वो जल्द ही खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगी। जैस्मिन इस सीजन से पहले भी खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं, अली गोनी की बात करें तो इस वक्त वो प्राइम वीडियो के रियलिटी शो अलायंस में नजर आ रहे हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीअली गोनी से शादी के सवाल से परेशान हुईं जैस्मिन भसीन, बोलीं- अपने काम से काम रखो