कृष्णा श्रॉफ अफगानी MMA फाइटर को कर रहीं डेट, बोलीं- वो मेरे लिए मुंबई शिफ्ट हुआ

Feb 08, 2026 07:41 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

द 50 के लेटेस्ट एपिसोड में कृष्णा श्रॉफ नटालिया से अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात करती नजर आईं। उन्होंने बताया कि उनका बॉयफ्रेंड एक अफगानी एमएमए फाइटर हैं। कृष्णा ने बताया कि वो साल 2020 से एक दूसरे से बात कर रहे हैं, और 2021 में एक दूसरे से पहली बार मिले। 

कृष्णा श्रॉफ अफगानी MMA फाइटर को कर रहीं डेट, बोलीं- वो मेरे लिए मुंबई शिफ्ट हुआ

द 50 के बीते एपिसोड में जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ नटालिया से अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात करती नजर आईं। उन्होंने बताया कि साल 2020 में दोनों की पहली बार बात शुरू हुई। इसके बाद साल 2021 में वो कृष्णा से मिले। कृष्णा ने नटालिया को बताया कि उनके बॉयफ्रेंड एक अफगानी एमएमए फाइटर हैं और उन्हें वो इसलिए पसंद हैं क्योंकि उन्हें स्ट्रॉन्ग लोग पसंद हैं। कृष्णा ने बताचीत के दौरान अपने बॉयफ्रेंड का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृष्णा के बॉयफ्रेंड का नाम अब्दुल अजीम बदख्शी है।

प्रोफेशनल एमएमए फाइटर है कृष्णा का बॉयफ्रेंड

कृष्णा ने नटालिया को बताया- वो अफगानिस्तान से है और एक प्रोफेशनल एमएमए फाइटर है। मुझे मजबूत आदमी पसंद हैं। उन्होंने मुझे चुनौती दी थी। मुझे अल्फा आदमी पसंद हैं। कृष्णा ने आगे बताया कि उनकी बातचीत उनके बॉयफ्रेंड से साल 2020 में हुई थी। 2021 में पहली बार दोनों की मुलाकात हुई।

2020 में शुरू हुई थी दोनों की बातचीत

कृष्णा ने कहा- हम 2020 से साथ हैं। हमने नवंबर 2020 में बात करना शुरू किया था और फिर हमारी मुलाकात मई 2021 में हुई। मिलने से पहले हमने एक 8 महीने बात की। वो अफगानिस्तान में थे। दरअसल वो बहरीन में थे। हम इंस्टाग्राम पर मिले, लेकिन जब उनका मैसेज आया तो मैं उन्हें पहले से जानती थी। मैंने उन्हें फाइट्स में देखा था। वो मेरे लिए मुंबई शिफ्ट हो गए। 8 महीने की बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि मैं आपको आकर मिलना चाहता हूं।

पहली बार गोवा में बॉयफ्रेंड से मिली थीं कृष्णा

कृष्णा ने उनसे गोवा में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वो दोनों गोवा गए।कृष्णा ने बताया कि उस वक्त वो दोनों ही लोग रिलेशनशिप नहीं तलाश रहे थे, लेकिन हम बस एक दूसरे को पसंद आ गए। कृष्णा ने कहा कि हमारी भाषा भी एक नहीं है, तो ये बहुत क्रेजी था कि कैरियर होने के बावजूद हम कनेक्ट कर पाए।

बता दें, नटालिया के साथ बातचीत में कृष्णा ने बॉयफ्रेंड का नाम नहीं लिया। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृष्णा के बॉयफ्रेंड का नाम अब्दुल अजीम बदख्शी। अब्दुल अजीम के इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट ऐसे हैं जहां आप उन्हें कृष्णा श्रॉफ और उनके परिवार के साथ देख सकते हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।