
गौरव खन्ना-अशनूर कौर ने मिलाया हाथ, सीरीज में आएंगे नजर, आज रिलीज हुआ ट्रेलर
Jabb Zodiacs Met Series: गौरव खन्ना की सीरीज ‘जब जोडिएक्स मेट’ आने वाली है। इस सीरीज का पहला एपिसोड 16 जनवरी के दिन आएगा। आज इस सीरीज का ट्रेलर आया है।
‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना ने ‘अनुपमा’ के प्रोड्यूसर राजन शाही के साथ हाथ मिलाया है। वह उनकी सीरीज ‘जब जोडिएक्स मेट’ में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज का आज ट्रेलर रिलीज हुआ है। इतना ही नहीं, इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस हुई है। खास बात ये है कि इस सीरीज में गौरव के साथ ‘बिग बॉस 19’ की अशनूर कौर भी हैं।
कब आएगी ये सीरीज?
इस सीरीज का पहला एपिसोड 16 जनवरी के दिन आएगा। शो का ट्रेलर शेयर करते हुए राजन शाही ने लिखा, ‘सितारे तो मिल गए, लेकिन भावनाएं नहीं मिलीं। ऐसी कहानियां देखने के लिए तैयार हो जाइए जो आपको एक साथ हंसाएंगी और रुलाएंगी भी!डायरेक्टर्स कुट प्रोडक्शंस प्रस्तुत करते हैं #JabbZodiacsMet। इसका पहला एपिसोड 16 जनवरी 2026 को रिलीज होगा।’
क्या है इस सीरीज की कहानी?
‘जब जोडिएक्स मेट’ की शुरुआत गौरव खन्ना से होती है। गौरव कहते हैं, ‘मैं आपको ही इंतजार कर रहा था। कहते हैं भगवान ने हर इंसान को एक राशिफल के साथ भेजा है ताकि हम उस राशिफल की मदद से अपने लिए सही हमसफर ढूंढ सकें।’ इसके बाद शो में 12 अलग-अलग राशिफल वाली लड़कियों की लव स्टोरी दिखाई जाती है।
इस सीरीज में कौन-कौन है?
इस सीरीज में निशि सक्सेना, विप्लव शर्मा, तुषार ढेम्बला, निधि शेट्टी, उर्वशी ढोलकिया, सचिन त्यागी, जान खान, पुष्पा पंत, आयुष कोठियाल, गर्विता साधवानी, असीम खान, अशनूर कौर, नदीश भाम्बी, विकास सुथार, सुष्मिता सिंह, अदित श्रीवास्तव, श्रेया कालरा, देबतमा साहा, वरुण कस्तूरिया, अनेरी वजानी, ऋषभ जायसवाल, सिकंदर खरबंदा, चैत्राली गुप्ते और मुस्कान बामने नजर आएंगे।
गौरव का रोल
कास्ट में गौरव खन्ना का नाम नहीं है। इसका मतलब वह इस सीरीज में एक्टिंग करते नजर नहीं आएंगे। उनका नाम स्पेशल थैंक्स में लिखा गया है। ऐसे में उनके फैंस सोच रहे हैं कि वह इस शो को होस्ट करते दिखेंगे। हालांकि, आधिकारिक तौर पर ये नहीं बताया गया है कि गौरव का इस सीरीज में क्या रोल होगा।
यहां देखिए सीरीज का ट्रेलर

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




