Bigg Boss 20: पिता को खोया, 16 में संभाला घर: संघर्ष से सफलता तक, जानें कौन हैं ईशा रिखी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Who is Isha Rikhi: पिछले कुछ वक्त से अपनी शादी की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुईं ईशा रिखी भी बिग बॉस के घर में पहुंच चुकी हैं। ईशा रिखी का जीवन काफी संघर्षभरा रहा है। आइए जानते हैं ईशा रिखी के बारे में। 

Bigg Boss 20 Isha Rikhi
बिग बॉस 20 में ईशा रिखी

सलमान खान के शो में बादशाह की एक्स पत्नी और पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस ईशा रिखी भी नजर आएंगी। ईशा रिखी पिछले कुछ वक्त से अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ईशा का जीवन शुरुआत से ही काफी संघर्षों से भरा रहा है। उन्होंने बचपन में ही काफी दर्द झेला। ईशा जब 8 साल की थीं तो उनके पिता का साया उनके सिर से उठ गया था।

8 साल की उम्र में सिर से उठा पिता का साया

ईशा रिखी एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। ईशा जब 12वीं क्लास में थीं, उन्होंने मॉडलिंग की शुरुआत कर दी थी। ईशा का बचपन काफी दर्द में बीता है। realthekhabri के इंस्टा पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ईशा जब 8 साल की थीं, उनके सिर से उनके पिता का साया उठ गया था और छोटी उम्र में उन्हें घर की जिम्मेदारियां संभालनी पड़ी थीं।

ईशा की मां भी चाहती थीं एक्ट्रेस बनना

ईशा की मां पूनम रिखी खुद एक्ट्रेस बनना चाहती थीं इसलिए उन्होंने ईशा को भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मौके तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया। ईशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एक्टिंग के करियर में काम करने का नहीं सोचा था, लेकिन मॉडलिंग में एंट्री के बाद उन्हें एक्टिंग करियर में रास्ता बनाने में मदद मिली।

ईशा और बादशाह के रिश्ते के बारे में

ईशा रिखी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो मार्च 2026 में ईशा और बादशाह ने अपने करीबी दोस्तों और परिवारवालों के बीच शादी रचाई थी। हालांकि, ईशा की शादी ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाई। ईशा ने हाल ही में ई टाइम्स के साथ खास बातचीत में बताया था कि वो और बादशाह अलग हो चुके हैं। इस बातचीत के दौरान ईशा ने कहा था, “कहने को बहुत कुछ है, लेकिन मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती। ये सब पास्ट की बातें हैं। मैं पब्लिकली अपनी निजी जिंदगी का तमाशा नहीं बनाना चाहती। मैं अपने घर के झगड़े दुनिया के सामने नहीं लाना चाहती।”

20 साल की उम्र में की फिल्मी करियर की शुरुआत

ईशा ने 20 साल की उम्र में 'जट्ट बॉयज पुट्ट जट्टन दे' से एक्टिंग की शुरुआत की। इसमें उन्होंने सिप्पी गिल के साथ काम किया था। साल 2012 की पंजाबी फिल्म 'जट्ट एंड जूलियट' में भी एक गेस्ट रोल किया था।

इन फिल्मों में किया काम

डेब्यू के बाद ईशा कई पंजाबी फिल्मों में नजर आईं। ईशा की पंजाबी फिल्मों में 'हैप्पी गो लकी' (2014) और 'मेरे यार कमीने' (2014) और 'व्हाट द जट्ट (2015) जैसी फिल्में शामिल हैं। ईशा ने पंजाबी फिल्मों के बाद हिंदी फिल्मों का भी रुख किया। ईशा ने हिंदी डेब्यब साल 2018 में आई फिल्म नवाबजादे से किया था। फिल्म को जयेश प्रधान ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में ईशा के साथ राघव जुयाल, पुनीत पाठक और धर्मेश येलांडे जैसे कलाकार नजर आए थे। ईशा ने फिल्म में शीतल का किरदार निभाया था।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीपिता को खोया, 16 में संभाला घर: संघर्ष से सफलता तक, जानें कौन हैं ईशा रिखी