Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीIsha Malviya Spotted With Ex Boyfriend Abhishek Kumar In Car Fans Said Both Dating Again
'लगता है साथ में सैयारा...'एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक संग नजर आईं ईशा मालवीय, पैपराजी को देख छिपाया चेहरा

'लगता है साथ में सैयारा...'एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक संग नजर आईं ईशा मालवीय, पैपराजी को देख छिपाया चेहरा

संक्षेप:

ईशा मालवीय हाल ही में 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' के सेट पर मेहमान बनकर आई थीं, जहां अभिषेक और समर्थ के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। ऐसे में अब ईशा और अभिषेक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों को एक साथ मुंबई में देखा गया।

Jul 28, 2025 10:57 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 17 काफी सुर्खियों में रहा था। इस सीजन की ट्रॉफी भले ही मुनव्वर फारूकी ने अपने नाम की, लेकिन शो में 'उडारिया' फेम अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय और समर्थ जुरैल ने खूब सुर्खियां बटोरी। तीनों के बीच लव ट्रायएंगल ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। शो में भले ही ईशा अपने एक्स यानी अभिषेक के साथ पहुंची थी, लेकिन बाद में उनके करंट बॉयफ्रेंड समर्थ ने एंट्री कर सभी को हैरान कर दिया था। सलमान के शो में इन तीनों ने जमकर तमाशा किया था। हालांकि, शो खत्म होते ही ईशा और समर्थ का रिश्ता भी खत्म हो गया। वहीं, अब ईशा और अभिषेक फिर से करीब आते नजर आ रहे हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस ही नहीं बल्कि पैपराजी भी हैरान नजर आ रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कैमरे को देख ईशा और अभिषेक ने छुपाया चेहरा

ईशा मालवीय हाल ही में 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' के सेट पर मेहमान बनकर आई थीं, जहां अभिषेक और समर्थ के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। ऐसे में अब ईशा और अभिषेक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों को एक साथ मुंबई में देखा गया। वो दोनों कार में बैठे थे और उन्हें लगा कि वो चुप चाप निकल जाएंगे। लेकिन पैपराजी की नजरों से बचना इतना आसान कहां। पैपराजी ने उन्हें देख लिया और उन्हें अपने कैमरे में कैद करने लगे। ईशा ने पहले ही अपने फेस छुपाया हुआ था, लेकिन जैसे ही अभिषेक ने कैमरा देखा वो भी अपना चेहरा छुपाने की कोशिश करते नजर आए। पैपराजी कार के शीशे पर हाथ मारकर उन्हें खिड़की खोलने को बोल रहे थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

'लगता है इन दोनों ने भी सैयारा मूवी साथ में देख लिया'

फिलहाल, अभिषेक और ईशा मालवीय किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आए या फिर उनके बीच फिर से डेटिंग शुरू हो गई फैंस इन्हीं बातों को लेकर अटकलें लगा रहे हैं। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर मजे लेते नजर आ रहे हैं। इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'अभिषेक और ईशा जिस तरह से अपना चेहरा छिपा रहे हैं... मुझे ये जोड़ी पसंद है।' एक दूसरा लिखता है, 'लगता है इन दोनों ने भी सैयारा मूवी साथ में देख लिया और फिर से पैच अप कर लिया।' एक ने कहा, 'वे लोग नए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रहे हैं। प्लीज उन्हें ट्रोल मत करिए।' ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।